नई दिल्ली, अक्टूबर 01। भारतीय जीवन बीमा निगम यानी की एलआईसी सभी वर्ग के लोगों के जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अनेकों निवेश और बीमा योजनाएं उपलब्ध कराता है। एलआईसी की एक खास योजना है आधारशीला योजना। इस स्कीम में निवेशकों को बहुत कम रुपए के निवेश में बड़ा फंड जुटाने का अवसर मिलता है। एलआईसी ने आधारशीला योजना को महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। महिलाएं कुछ पैसों का बचत कर के इस योजना में निवेश कर सकती है। छोटे-छोटे निवेश से यहां एक मोटी रकम तैयार हो जाती है। आधारशीला योजना में निवेश करने के लिए उम्र की सीमा 8 से 55 साल है। इस योजना में रोजाना 29 रुपए जमा करने पर 4 लाख रुपए की रकम तैयार हो जाएगी। चलिए आधारशिला योजना को समझते हैं।
20 साल के लिए करना होगा निवेश
एक उदाहरण लेते हैं। अगर कोई महिला रोज 29 रुपये बचाता हैं तो वह साल भर में 10,959 रुपये एलआईसी आधारशिला निवेश करेगी। अगर महिला ऐसा 20 साल तक करते रहती है तो वह मैच्योरिटी के समय लगभग चार लाख रुपए की मालिक होगी। मान लिजिए अगर महिला की उम्र 30 साल की है तो 20 साल बाद जब वह 50 साल की होगी तो उसके निवेश की वैल्यू 3,97,00 रुपए हो जाएगी। महिला 20 साल के दौरान 2,14,696 रुपए जमा करेगी।
जान लें निवेश की शर्ते
एलआईसी की आधारशिला प्लान सिक्योरिटी और सेविंग्स दोनों के लिए बेहतर विकल्प है। इस फायदा के लिए महिला के पास आधारकार्ड होना आवश्यक है। आधारशिला योजना पॉलिसीधारक और उसके मृत्यू के बाद उसके परिवार को फाइंनेशियल मदद देता है। मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारक को पैसा मिल जाता है।
अधिकतम सम एश्योर्ड है 3 लाख
एलआईसी आधारशिला योजना के बेसिक सम एश्योर्ड मिनिमम 75000 रुपये और मैक्सिमम 3 लाख रुपये के होते हैं। पॉलिसी का समय मैच्योरिटी पिरियड न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 20 साल का है। एलाआईसी के इस प्लान में 8 से 55 साल की महिलाएं निवेश के लिए पात्र हैं। मैच्योरिटी के लिए मैक्सिम उम्र की सीमा 70 साल है। आधारशिला योजना में प्रीमीयम का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर किया जाता है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
