नई दिल्ली, अप्रैल 15। जब से कोरोना आया है, तब से लोगों के सामने रोजगार एक बड़ी चुनौती बन गया है। हालांकि कोरोना के घटते मामलों के बीच हालात काफी बेहतर हो रहे थे। मगर देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसका असर आपके रोजगार पर भी पड़ सकता है। अगर आप रोजगार को लेकर टेंशन में है तो बेहतर ये है कि ऐसा बिजनेस शुरू करें, जो संकट के दौरान भी चलता रहे। ऐसा ही एक बिजनेस है मोती का। बहुत कम लोग जानते हैं, मगर मोती की भी खेती होती है। हालांकि ये खेती खेत में नहीं होती। आगे जानिए इस बिजनेस की पूरी डिटेल।
कहां होती है मोती की खेती
मोती की खेती तालाब में होती है। यानी मोती की खेती के लिए आपको तालाब की जरूरत पड़ेगी। दूसरे आपको जरूरत होगी सीप की। इसी सीप में मोती तैयार होता है। इन दोनों चीजों से पहले आपको मोती की खेती की ट्रेनिंग लेनी होगी। जहां तक तालाब का सवाल है तो आप इसके लिए सरकारी मदद ले सकते हैं। सरकार आपको बतौर सब्सिडी 50 फीसदी तक मदद दे सकती है।
कहां से मिलेंगे सीप
भारत में सीप कई राज्यों में मिलते हैं। मगर माना जाता है कि दक्षिण भारत के सीप ज्यादा बेहतर होते हैं। इसके अलावा बिहार के दरभंगा में आपको अच्छे सीप मिल सकते हैं। मोती की खेती के लिए आपको ट्रेनिंग चाहिए होगी। भारत में कई इंस्टीट्यूशन आपको इसकी ट्रेनिंग दे सकते हैं। होशंगाबाद (मध्यप्रदेश) और मुंबई में इसके ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट हैं।
ये है खेती का प्रोसेस
तालाब तैयार होने और उसमें पानी भरने पर सीपियों को जाल में बांध कर तालाब में डाला जाता है। उन्हें 10-15 दिन के लिए तालाब में रखा जाना चाहिए। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि इसे सीप अपने लिए पर्यावरण तैयार करते हैं। फिर बाहर निकाल कर एक माइनर सर्जरी के जरिए उनमें पार्टिकल या सांचा डालना होता है। पार्टिकल पर कोटिंग से सीप लेयर तैयार करते हैं। यही मोती बनते हैं। ये पूरा प्रोसेस आपको ट्रेनिंग के दौरान सीखने को मिलेगा।
कितने दिन में मिलेंगे मोती
सीप में तैयार होने में 8-10 महीनों का समय लगता है। आपके कुछ सीप खत्म हो जाएंगे, जिन्हें निकाल दिया जाता है। जहां तक कमाई का सवाल है तो आप इस बिजनेस में हर महीने लाखों रु कमा सकते हैं।
जानिए मुनाफे का गुणा-गणित
एक सीप आपको 25 से 35 रुपये का पड़ेगा। पर तैयार हो जाने पर आपको एक सीप में से दो मोती मिलेंगे। इस मोती की कीमत इस समय करीब 120 रु है। हालांकि मोती की कीमत क्या होगी ये उसकी क्वालिटी पर भी निर्भर है। आपको एक मोती के 200 रु तक मिल सकते हैं। अगर आप तालाब एक एकड़ में हो तो आप उसमें 25 हजार सीपियां डाल सकते हैं। 25000 सीपियों के लिए आपको 8 लाख रु का निवेश करना होगा। मगर कुछ सीपियों के खराब होने पर भी आपको साल में 35 लाख रुपये कमाई होगी। यानी हर महीने लगभग 3 लाख रु। आप पहले ही साल मुनाफे में आ सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications