नई दिल्ली, सितंबर 25। सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत मोदी सरकार ने बेटियों के लिए की थी। ये बेटियों के लिए एक विशेष योजना है। इस योजना की मदद से बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने में मदद मिलती है। इस योजना के कई फायदे हैं। जैसे कि सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) योजना के तहत निवेशक को धारा 80सी के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलता है। यदि आप अपनी बेटी के लिए एसएसवाई खाता खुलवाना चाहते हैं तो उसकी उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। आयु का नियम जरूरी है। सुकन्या समृद्धि योजना की अवधि लड़की के 21 वर्ष की आयु के बराबर या 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद उसकी शादी के समय तक की है। पर यदि आप समय से पहले इस खाते को बंद करवाना चाहें तो कुछ परिस्थितियों में इसकी छूट दी जाती है। यहां हम आपको उसी के बारे में बातएंगे।
क्या कहता है नियम
आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी गयी है। उसके अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू) के अनुसार कुछ परिस्थितियां ऐसी हैं, जिनके तहत समय से पहले एसएसवाई खाता बंद कराया जा सकता है। इनमें पहली कंडीशन है खाताधारक की मृत्यु। ऐसा होने पर खाता समय पहले बंद कराया जा सकता है।
गंभीर बीमारी होने पर
एसएसवाई खातो को तब भी बंद कराया जा सकता है यदि खाताधारक लड़की बहुत गंभीर बीमारी का शिकार हो जाए। अगर खाता संभालने करने वाले खाताधारक के माता-पिता हैं और उन्हीं की मृत्यु हो जाए तो भी खाता बंद कराया जा सकता है। इनके अलावा किसी भी परिस्थिति में इस खाते को 5 साल से पहले बंद नहीं कराया जा सकता।
कैसे बंद होगा खाता
यदि खाताधारक की मृत्यु हो जाए तो उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बैंक या डाकघर (जहां भी खाता खोला गया है) में जमा कराएं। इससे एसएसवाई खाता बंद कर दिया जाएगा। इस कंडीशन में खाते में जितना पैसा जमा होगा वो राशि ब्याज सहित माता-पिता या अभिभावक को दे दी जाएगी। ध्यानर हे कि खाता बंद करने की तारीख से एक महीने पहले तक के ही ब्याज की गणना की जाएगी। किसी भी लड़की के नाम पर केवल एक ही एसएसवाई खाता खुल सकता है।
250 रु में खुल जाएगा
खाता खोलते समय कुछ न्यूनतम राशि जमा करानी होगी। ये न्यूनतम राशि है 250 रुपये। हर साल आपको खाते में कम से कम 250 रु ही जमा करने जरूरी हैं। अधिकतम आप 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। एक और अहम बात कि माता-पिता या अभिभावक अपनी दो बेटियों के लिए अलग-लग खाता खोल सकते हैं। वहीं तीसरी बेटी के लिए भी ये खाता खोला जा सकता है। मगर केवल तब उनकी जुड़वां बेटियां हुई हों।
कितनी है ब्याज दर
सुकन्या समृद्धि योजना पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं में सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीम है। मौजूदा तिमाही के लिए इसकी ब्याज दर 7.6 फीसदी है, जो 1 अक्टूबर से बदल सकती है। इसमें बढ़ोतरी या कटौती संभव है। ऐसा भी हो सकता है दरें न बदलें। फिलहाल पिछली कई तिमाहियों से इसकी दरें नहीं बदली हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications