Voter Id Card Online Apply Process: भारत में, वोट डालने का विशेषाधिकार 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों को दिया जाता है। हालांकि, इस अधिकार का प्रयोग करने के लिए, किसी का नाम मतदाता रजिस्ट्री में लिस्ट होना चाहिए। वोटर आईडी कार्ड जारी करना इस लिस्ट में नाम शामिल होने पर निर्भर करता है। 18 साल की आयु प्राप्त करने वाले और वोटर आईडी प्राप्त करने के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन आवेदन प्रोसेस की मदद से भी आप अप्लाई कर सकते हैं।

इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा आपका वोटर आईडी कार्ड
वोटर कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपको आपको चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर जाना होगा। यहां आपको ऑनलाइन सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। इसमें वोटर कार्ड के लिए अप्लाई करते समय एड्रेस प्रूफ, बैंक पासबुक की कॉपी, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, रेंट एग्रीमेंट, बिजली बिल, पानी का बिल, आपके टेलीफोन और गैस आदि का बिल, एज सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है।
इन्हें घर पर ही आप अपलोड कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्यूमेंट को पीडीएफ,जेपीजी या फिर जेपीईजी फॉर्मेट में कन्वर्ट करे लें। इसके बाद पीडीएफ, जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में ही आप इसे अपलोड कर पाएंगे। फिर डॉक्यूमेंट तैयार होने पर वोटर आईडी के लिए अप्लाई करने के स्टेप्स फॉलो कर लीजिए।
ऐसे करें ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनने के लिए अप्लाई
- ऑनलाइन वोटर आईडी के लिए आवेदन प्रोसेस के लिए लिए सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक साइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं। इसके बाद Electors के विकल्प पर क्लिक करें। फिर ईसीआई नया खाता बनाने के लिए साइन अप के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद जरूरी जानकारी भर दें।
- फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें और इसके बाद आपको फॉर्म 6 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब अपना नाम, पिता,पति,पत्नी, पता और आधार कार्ड नंबर जैसी सभी जरूरी जानकारियां भरें। पते और पहचान पत्र के प्रमाण के लिए आधार कार्ड जमा करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें फिर प्रीव्यू और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। अब आपके सामने स्क्रीन पर पॉप अप आएगा, जिसमें एस पर क्लिक करें फिर आपको अपना ऑनलाइन फार्म भरना होगा और फॉर्म को सबमिट करना होगा। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद उसके कुछ दिन बाद वोटर आईडी आपके द्वारा दिए गए पते पर भेज दिया जाएगा।
अतिरिक्त सुविधा के लिए, आवेदन पत्र जमा करने के बाद, व्यक्ति वोटर आईडी फॉर्म सबमिशन का प्रिंटआउट डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा सुनिश्चित करती है कि आवेदकों के पास उनके आवेदन का रिकॉर्ड हो और वे अपने आवेदन की प्रगति पर नजर रख सकें। भारत में मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मतदाता रजिस्ट्री में प्रवेश को सरल बनाती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications