रिलायंस जियो के बाद अब वोडाफोन ने 28 दिनों में सबसे ज्यादा डाटा ऑफर करने वाला प्लान लॉन्च कर दिया है। रिलायंस जियो ने हाल ही में 401 रुपये वाला प्लान नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो के बाद अब वोडाफोन ने 28 दिनों में सबसे ज्यादा डाटा ऑफर करने वाला प्लान लॉन्च कर दिया है। रिलायंस जियो ने हाल ही में 401 रुपये वाला प्लान नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह जियो का सबसे ज्यादा डेटा देने वाला 28 दिन वाला प्लान है। इसके अलावा एयरटेल भी 28 दिन के कई धांसू प्लान ऑफर करती है। लेकिन फिलहाल वोडाफोन 28 दिन में सबसे ज्यादा डेटा ऑफर कर रही है। जी हां वोडाफोन के 299 रुपये वाले प्लान में वैसे तो प्रतिदिन 2जीबी डाटा यूजर को मिलता है लेकिन इस प्लान पर कंपनी डबल डाटा ऑफर करते हुए अब रोज 4जीबी डाटा दे रही है।
वोडाफोन 299 रु में कुल 112जीबी डेटा
बता दें कि वोडाफोन अपने 299 रुपये वाले प्लान में यूज़र्स को कुल 112जीबी डेटा मिल जाता है। इसके अलावा यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और जी5 ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।
रिलायंस जियो का 401 रुपये वाला प्लान
जबकि जियो के इस प्लान में ग्राहकों को हर रोज़ 3जीबी और 6जीबी ऐक्स्ट्रा डेटा मिल जाता है। इस तरह 28 दिन में कुल 90 जीबी डेटा का फायदा उठा सकते हैं। कॉलिंग की बात करें तो जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर कॉल्स के लिए 1000 नॉन-जियो मिनट्स दिए जाते हैं। इसके अलावा रोज 100एसएमएस, जियो एप्स और डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जाता है।
एयरटेल का 298 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के 298रु वाले प्लान में भी 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें ग्राहकों को हर रोज 2जीबी डेटा दिया जाता है। इस तरह यूजर्स को कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। वोडाफोन की तरह इसमें भी यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती है।
वोडाफोन के तीन दमदार डबल डाटा प्लान
वोडाफोन का 299 रुपये वाला प्लान
डबल डाटा ऑफर के तहत आपको इस प्लान में 2 जीबी डाटा मिलने के साथ अतिरिक्त 2 जीबी डाटा और मिलेगा। अब आप प्रतिदिन 4 जीबी डाटा का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही आप इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते है। इसके अलावा कंपनी आपको इस डाटा प्लान के साथ जी5 और वोडाफोन प्ले प्रीमियम एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
वोडाफोन का 449 रुपये वाला प्लान
डबल डाटा ऑफर के तहत आपको इस प्लान में 2 जीबी डाटा मिलने के साथ अतिरिक्त 2 जीबी डाटा और मिलेगा। अब आप प्रतिदिन 4 जीबी डाटा का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही आप इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते है। इसके अलावा कंपनी आपको इस डाटा प्लान के साथ जी5 और वोडाफोन प्ले प्रीमियम एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।
वोडाफोन का 699 रुपये वाला प्लान
डबल डाटा ऑफर के तहत आपको इस प्लान में 2 जीबी डाटा मिलने के साथ अतिरिक्त 2 जीबी डाटा और मिलेगा। अब आप प्रतिदिन 4 जीबी डाटा का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही आप इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते है। इसके अलावा कंपनी आपको इस डाटा प्लान के साथ जी5 और वोडाफोन प्ले प्रीमियम एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 84 दिनों की है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
