लिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों को तोहफा देने के लिए पेमेंट ऐप पेटीएम के साथ हाथ मिलाया है। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर खास स्कीम 'रिचार्ज साथी' को लॉन्च कर
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों को तोहफा देने के लिए पेमेंट ऐप पेटीएम के साथ हाथ मिलाया है। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर खास स्कीम 'रिचार्ज साथी' को लॉन्च कर दिया है। इस स्कीम के लिए कंपनी ने पेमेंट एप पेटीएम के साथ साझेदारी की है। इस डील के बाद अब यूजर्स पेटीएम के जरिए वोडाफोन या आइडिया मोबाइल नंबर पर प्रीपेड रिचार्ज करके कमाई भी कर सकते हैं। बता दें कि इसके जरिए ग्राहक पेटीएम के जरिए मोबाइल नंबर को रिचार्ज करके हर महीने 5,000 रुपये तक कमा सकेंगे।
क्या है पेटीएम का 'रिचार्ज साथी' प्रोग्राम
इस प्रोग्राम के तहत कोई भी पेटीएम ग्राहक किसी भी वोडाफोन-आइडिया नंबर को रिचार्ज कर सकते हैं और कमाई कर सकते हैं। यह रिचार्ज पेटीएम ऐप के जरिए करना होगा। कंपनी ने कहा कि छोटे व्यापारी, विक्रेता और यहां तक कि साधारण यूजर्स भी इस योजना से लाभ उठा सकते हैं और प्रति माह 5,000 रुपये की अतिरिक्त आय कर सकते हैं। वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि मल्टीपल रिचार्ज के लिए एक सुनिश्चित कैशबैक दिया जाएगा।
इससे पहले भी लॉन्च की है ये स्कीम
कोरोना वायरस लॉकडाउन के समय में वोडाफोन समेत कई कंपनियों ने रिचार्ज पर कमाई करने का ऑफर शुरू किया है। जी हां इससे पहले कई टेलीकॉम कंपनियों ने इस तरह के सेवाओं की शुरुआत की थी। इस कड़ी वोडाफोन-आइडिया ने भी एप के जरिए रिचार्ज करने पर 6 फीसदी कैशबैक देने का ऑफर पेश किया था। कंपनी ने इस ऑफर को लेकर कहा था कि इस मुश्किल समय में हम अपने उपभोक्ताओं को हर तरह की सुविधाएं देना चाहते हैं। वोडाफोन के अलावा रिलायंस जियो और एयरटेल भी ऐसी ही सुविधा दे रहे हैं। हालांकि वोडाफोन ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अब पेटीएम पर भी इस नए ऑफर का ऐलान कर दिया।
जियो ने भी POS Lite एप किया लॉन्च
रिलायंस जियो ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर एक खास मोबाइल एप लॉन्च किया था। इस एप का नाम Jio POS Lite है। इस मोबाइल एप के जरिए लोग जियो के पार्टनर बन सकते हैं और जियो यूजर्स के नंबर रिचार्ज कर 4.16% कमीशन प्राप्त कर सकते हैं। यूजर्स इस ऐप की मदद से दूसरे कंपनी के नंबर को भी रिचार्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें करीब चार प्रतिशत का कमीशन मिलेगा।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications