अगर आप भी वोडाफोन का नंबर इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। वोडाफोन के कम कीमत का रिचार्ज प्लान दे रहा है।
नई दिल्ली: अगर आप भी वोडाफोन का नंबर इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। वोडाफोन के कम कीमत का रिचार्ज प्लान दे रहा है। बता दें कि लॉकडाउन के बीच वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार रिचार्ज प्लान जारी किया है। जो कम कीमत के साथ ग्राहकों को ज्यादा दिनों की वैलिडिटी देगा। वोडाफोन अपने यूजर्स के लिए शानदार ऑल राउंडर पैक लेकर आया है। 95 रुपये के इस प्लान में टॉक-टाइम, डेटा के साथ दो महीने के लिए रेट कटर बेनिफिट्स भी दिया जा रहा है। इस प्लान में एक महीने से ज्यादा की वैलिडिटी भी मिलती है। यह प्लान उन यूजर्स को काफी पसंद आ सकता है, जो नंबर को ऐक्टिव रखने के लिए अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान का अच्छा विकल्प चाह रहे थे। तो चलिए बता दें वोडाफोन के इस नए पैक में क्या बेनिफिट ऑफर के बारें में
वोडाफोन के 95 रुपये वाले प्लान
बता दें कि 95 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट वोडाफोन के अन्य ऑल-राउंडर प्लान की तरह इसमें भी डेटा, टॉक टाइम और वॉइस कॉलिंग रेट कटर बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। प्लान में 74 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। प्लान में कॉलिंग के लिए प्रति सेकंड 2.5 पैसे देने पड़ते हैं। 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में इंटरनेट चलाने के लिए 200MB डेटा ऑफर किया जा रहा है।
प्लान इन सर्कल्स में उपलब्ध
बता दें कि कंपनी दिसंबर 2019 में टैरिफ महंगा करने से पहले भी इस प्लान को ऑफर करती थी। उस वक्त यह प्लान फुल टॉक टाइम, 500MB डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। कॉलिंग के लिए इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को पहले प्रति सेकंड 1 पैसे की दर से चार्ज किया जाता है। हालांकि, रीलॉन्च करने के साथ कंपनी में अब इस प्लान में काफी बदलाव कर दिए हैं। जानकारी दें कि कंपनी ने इस प्लान को फिलहाल कुछ चुनिंदा सर्कल्स में ही लाइव किया है। जिन सर्कल में इस प्लान को उपलब्ध कराया जा रहा है उनमें बिहार, केरल, कर्नाटक, चेन्नै, मध्य प्रदेश, मुंबई, तमिलनाडु शामिल हैं। इन सर्कल्स में मौजूद आइडिया यूजर्स भी इस प्लान को फायदा उठा सकते हैं।
वोडाफोन के ये हैं दूसरे आल राउंडर पैक
आपको बता दें कि 95 रुपये के अलावा वोडाफोन 39 और 79 रुपये के आल-राउंडर प्लान भी ऑफर करता है। बेनिफिट्स की बात करें तो 79 रुपये वाले प्लान में 64 रुपये का टॉक टाइम, 28 दिन की वैलिडिटी और 200MB डेटा मिलता है। इसी तरह 39 रुपये वाले प्लान में 14 दिन की वैलिडिटी के साथ 30 रुपये का टॉक टाइम और 100MB डेटा ऑफर किया जा रहा है।
एयरटेल के 98 रुपये का प्लान
दूसरी ओर ये भी बता दें कि एयरटेल के प्लान में यूजर्स को केवल 6 जीबी 3G/4G डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी वैधता 28 दिनों की है। स्मार्ट रिचार्ज की बात करें तो वोडाफोन के 95 रुपये के आस-पास एयरटेल 79 रुपये का प्लान ऑफर कर रही है। इसके तहत यूजर्स को 64 रुपये का टॉकटाइम दिया जाएगा। साथ ही 200 MB डाटा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा लोकल/नेशनल कॉलिंग के लिए 60 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
