टेलिकॉम कंपनियां जहां एक तरफ यूजर्स को एक्सटेंडे वैधता उपलब्ध करा रही है। वहीं, इस बीच वोडाफोन ने तीन नए प्लान पेश किया हैं।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां जहां एक तरफ यूजर्स को एक्सटेंडे वैधता उपलब्ध करा रही है। वहीं, इस बीच वोडाफोन ने तीन नए प्लान पेश किया हैं। इन प्लान के तहत यूजर्स को वैधता और कॉलर ट्यून की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वोडाफोन की ओर से अपने यूजर्स के लिए नए-नए ऑफर्स इंट्रोड्यूस किए जा रहे हैं। इस बीच कंपनी तीन नए प्रीपेड प्लान अपने 'वैल्यू ऐडेड सेक्शन' में लेकर आई है। इन प्रीपेड प्लान्स का यूनीक सेलिंग पॉइंट (यूएसपी) यह है कि ये प्लान्स सर्विस वैलिडिटी बेनिफिट्स ऑफर करते हैं।
वोडाफोन लाया 3 नए प्रीपेड प्लान, कॉलर ट्यून के साथ
इसके साथ ही इन तीन प्लान की कीमत भी 100 रुपये से कम है। 47 रुपये, 67 रुपये और 78 रुपये के इन प्लान्स में कॉलर ट्यून बेनिफिट भी मिलता है और ये प्लान्स 90 दिन तक की सर्विस वैलिडिटी ऑफर कर रहे हैं। वोडाफोन के तीनों नए प्लान्स ऑल राउंडर नहीं हैं, यानी कि वे टॉक टाइम या डेटा बेनिफिट नहीं देते हैं और केवल कॉलर ट्यून इसमें यूजर्स को मिलती है। इसके अलावा पिछले सप्ताह वोडाफोन की ओर से 95 रुपये का ऑल राउंडर पैक भी लॉन्च किया गया है, जो 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। 95 रुपये वाले ऑल राउंडर प्लान्स की तरह ही नए प्लान्स भी अभी केवल कुछ सर्कल्स में ही उपलब्ध हैं। मुंबई सर्कल में यूजर्स इनसे रिचार्ज करवा सकते हैं।
सबसे सस्ता 47 रुपये वाला प्लान
नए कॉलर ट्यून प्लान्स की बात करें तो ये कंपनी की वैल्यू ऐडेड सर्विसेज का हिस्सा हैं। शुरुआत करें 47 रुपये वाले प्लान से तो इसमें यूजर्स को 28 दिन के लिए कॉलर ट्यून और सर्विस वैलिडिटी मिलती है। ऐसे में यूजर्स के नंबर पर इस प्लान से रिचार्ज करवाने पर 28 दिन तक कॉल्स आते रहेंगे और सर्विस वैलिडिटी बढ़ाने के लिए यह सबसे सस्ता ऑप्शन है। हालांकि, खुद कॉल्स करने के लिए यूजर्स को टॉप-अप या किसी और प्लान से रिचार्ज करवाना होगा।
जानें वोडाफोन के 67 रु 78 रु प्लान के बारें में
वहीं वोडाफोन के दूसरे 67 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें 90 दिन के लिए कॉलर ट्यून मिलती है और सर्विस वैलिडिटी भी इतने ही दिन बढ़ जाती है। वहीं, तीसरा 78 रुपये का प्लान 89 दिनों के लिए वैलिडिटी बढ़ा देता है। इस तीसरे प्लान में भी कॉलर ट्यून बेनिफिट यूजर्स को मिलता है। बता दें, ये तीनों ही प्लान कोई टॉक टाइम या डेटा बेनिफिट ऑफर नहीं करते। अभी कुछ सर्कल्स में ही उपलब्ध इन प्लान्स को जल्द ही भारत के सभी सर्कल्स में रोलआउट किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications