नई दिल्ली। मोबाइल कंपनियों के पास कई सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी होते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इसका फायदा नहीं उठा पाते हैं। वोडाफोन के पास भी ऐसे कई सस्ते प्रीपेड रिर्चा प्लान हैं। अगर 100 रुपये से कम के ही देखें तो करीब आधा दर्जन सस्ते रिचार्ज प्लान वोडाफोन के पास हैं। इसमें से 20 रुपये और 30 रुपये का भी प्लान है। यानी अगर अगर कोई चाहे तो रोज 1 रुपये से कम में भी अपना मोबाइल फोन चला सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि वोडाफाेन के पास सस्ते प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान कौन-कौन से हैं।
वोडाफोन के सस्ते रिचार्ज प्लान
250 रुपये से कम के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात करें तो वोडाफोन के पास 4 अच्छे प्लान हैं। इन प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 2.5 जीबी तक डेटा रोज मिलता है। वहीं कंपनी 20 रुपये और 30 रुपये के फुल टॉक टाइम वाले प्रीपेड रिचार्ज वाउचर भी देती है। यह रिचार्ज प्लान अतिरिक्त वैधता के साथ होते हैं। वोडाफोन 20 रुपये और 30 रुपये का फुल टॉक टाइम प्रीपेड रिचार्ज वाउचर में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इससे पहले वोडाफोन का मिनिमम रिचार्ज प्लान 35 रुपये का था। हालांकि वोडाफोन ने 20 रुपये और 30 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान जारी किया है।
ये हैं वोडा के अन्य सस्ते प्लान
वोडाफोन ने हाल में ही 45 रुपये का ऑल राउंडर प्लान भी जारी किया है। इसमें फुल टॉक टाइम के साथ 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा 38 रुपये के प्लान में कंपनी 38 रुपये का टॉक टाइम, 100 एमबी डेटा दे रही है।
वोडाफोन के अन्य सस्ते रिचार्ज प्लान
वोडाफोन 50 रुपये से लेकर 100 रुपये के बीच के भी कई रिचार्ज प्लान लाई है। इनमें 95 रुपए का ऑल राउंडर टॉक टाइम प्लान भी है। इस प्लान में 95 रुपये का टॉक टाइम, 500 एमबी डेटा और 1 पैसे प्रति 2 सेकेंड की दर से कॉलिंग की सुविधा दी जारही है। इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिल रही है। वहीं वोडा ने कुछ सर्किलों के लिए 68 रुपये का भी एक रिचार्ज प्लान जारी किया है। इसमें फुल टॉक टाइम, 200 एमबी डेटा और 28 दिनों के लिए मिलता है। इसके अलावा वोडाफोन 100 रुपये का एक टॉक टाइम रिचार्ज प्लान भी लाई है। इस प्लान में फुल टॉक टाइम मिलता है यानी 100 रुपये का टॉक टॉइम मिलेगा, लेकिन इस प्लान में वैधता लाभ नहीं है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
