नई दिल्ली, जनवरी 22। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने हाल ही में ज्यादा डेटा चाहने वाले यूजर्स के लिए नया सालाना प्रीपेड प्लान पेश किया था। इसके नये सालाना प्लान की कीमत 2,999 रुपये है। यह प्लान डेली 2.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन की पेशकश करता है। ये प्लान आपको 365 दिनों की वैलिडिटी देगा। साथ ही ग्राहकों को जियो बेनेफिट और जियो सर्विसेज जैसे अन्य फायदे भी मिलेंगे। मगर इसकी कीमत हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठ सकती। इसलिए हम आपको जियो के एक अन्य सस्ते और लंबी अवधि वाले प्लान के साथ साथ एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) के सस्ते सालाान प्लान्स की जानकारी देंगे।
जियो का 1559 रु वाला प्लान
जियो के 1559 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है। यानी ये 11 महीनों तक चलेगा। इस प्लान में कुल 24 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और टोटल 3600 एसएमएस मिलेंगे। 24 जीबी डेटा के बाद आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। ये प्लान जियो ऐप्स के फ्री एक्सेस के साथ आता है। जियो का 155 रु वाला प्लान भी जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। अगर आप 1559 रु के साथ 155 रु वाला प्लान लेते हैं तो कुल खर्च होगा 1714 रु। 1714 रु में आपको पूरे साल की वैलिडिटी मिलेगी।
क्या हैं बेनेफिट
155 रु वाले प्लान में आपको कुल 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और टोटल 300 एसएमएस मिलेंगे। 24 जीबी डेटा के बाद आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। ये प्लान जियो ऐप्स के फ्री एक्सेस के साथ आता है।
एयरटेल का सालाना सस्ता प्लान
बात करें एयरटेल की, तो इसका सालाना सस्ता प्लान 1799 रु का है। एयरटेल के 1799 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। यानी ये 12 महीनों तक चलेगा। इस प्लान में कुल 24 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और टोटल 3600 एसएमएस मिलेंगे। 24 जीबी डेटा के बाद आप 50 पैसे प्रति एमबी पर डेटा यूज कर सकेंगे।
जानिए बाकी फायदे
एयरटेल के 1799 रु वाले प्लान में अन्य फायदे काफी सारे हैं। जैसे कि इसमें अमेजन प्राइम का मोबाइल ट्रायल पैक मिलेगा। ये 30 दिन के लिए होगा। 3 महीनों के लिए अपोलो 24l7 का फ्री एक्सेस और फास्टैग पर 100 रु का कैशबैक भी मिलेगा। साथ ही शॉ एकेडमी पर फ्री ऑनलाइन कॉर्स, फ्री में हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।
वीआई का 1799 रु वाला प्लान
बात करें वीआई की, तो इसका सालाना सस्ता वाला प्लान भी 1799 रु का ही है। वीआई के 1799 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। यानी ये 12 महीनों तक चलेगा। इस प्लान में कुल 24 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और टोटल 3600 एसएमएस मिलेंगे। एक और खास फायदा है वी मूवी एंड टीवी का फ्री एक्सेस।
जियो का एक अन्य सस्ता प्लान
जियो के एक अन्य सस्ते प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 395 रुपये की। ये प्लान 84 दिनों की वैललिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको कुल 6 जीबी डेटा मिलेगा। यदि आप कम कीमत में ठीक-ठाक अवधि वाला प्लान चाहते हैं तो ये बेस्ट रहेगा। क्योंकि इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ साथ 1000 मैसेज भी मिलेंगे।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications