नई दिल्ली, जुलाई 12। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से पैसे ट्रांसफर करना सबसे सुरक्षित भुगतान तरीकों में से एक माना जाता है। यूपीआई एक ऐसी प्रणाली है जो बैंक ट्रांसफर, मर्चेंट भुगतान, बिल पेमेंट की सुविधा एक ही एप्लिकेशन के माध्यम से उपलब्ध कराती है। आज शहरों से लेकर गांवों तक यूपीआई से भुगतान किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति गूगल पे, फोन पे, पेटीएम आदि का उपयोग करके पैसे ट्रांसफर कर सकता है। भारत की बहुत बड़ी जनसंख्या यूपीआई की मदद से ऑनलाइन पेमेंट करती है, लेकिन अभी भी कुछ लोगों को डर रहता है कि इसमें ज्यादा पैसा कट जाएगा, यह सेफ नहीं है। कई बार लोगों का पेमेंट कंपलीट नहीं हो पाता और वो परेशान हो जाते है। इस तरह की रुकावट को पेमेंट करने के कुछ आसान स्टेप्स से रोका जा सकता है।
हमेशा बैलेंस चेक करे
यूपीआई मोड से भुगतान करते समय आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके खाते में पर्याप्त धनराशि है। लेन-देन करते समय दर्ज किया गया सही और वैध यूपीआई पिन डालें। आपको यूपीआई लेनदेन पर निर्धारित सीमा के अनुसार ही लेनदेन करना चाहिए। आप जिस खाते में पैसा भेज रहे हैं उसकी डिटेल्स को एक बार जरूर क्रॉस चेक कर लें। अगर आपने तुरंत ही अपना यूपीआई आईडी बनाया है तो 24 घंटे में 5000 रुपए से अधिक का पेमेंट ना करे।
3 बार गलत पिन डालने से बचे
कई बार ऐसा होता है कि आप अपना यूपीआई पिन भूल जाते है। ऐसी स्थिति में आपको 3 बार गलत पिन नहीं डालना चाहिए, इससे यूपीआई ब्लॉक हो जाता है। आपको गलत पिन डालने के बजाय पिन रिसेट कर लेना चाहिए। आपको अपने यूपीआई अकाउंट सेक्शन में जाके पिन रिसेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा, अपने डेबिट कार्ड का अंतिम 6 अंक और कार्ड की एक्सपायरी डिटेल्स डाले जिसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी नंबर भरने के बाद आप नया यूपीआई पिन जनरेट कर सकते हैं। पिन भूल जाने की स्थिति में नया पिन बनाना ही सही विकल्प है।
यूपीआई से नई क्रांति आई है
आधिकारिक उद्देश्यों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर महत्वपूर्ण बैंक खाता हस्तांतरण तक, UPI ने भारत में भुगतान करने के विकल्पों में क्रांति ला दी है। UPI के माध्यम से भुगतान करने में केवल कुछ सेकंड ही लगते हैं। यह एक ऐसा माध्यम है जिससे कभी भी कहीं भी आसानी से कुछ सेकेंड में ही पैसा भेजा जा सकता है। डिजिटल इंडिया का यह भुगतान का तरीका ग्राहकों का समय बचाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications