UPI Lite vs UPI 123 Pay: यूपीआई लाइट और यूपीआई 123 पे का इस्तेमाल आपने कई बार पेमेंट के लिए किया होगा। इन दोनों की ही शुरुआत यूजर्स को पेमेंट के दौरान आसानी देने के लिए किया गया है। आइए आपको यूपीआई लाइट और यूपीआई 123 पे में क्या अंतर हैं।

कब शुरू किया गया था UPI लाइट?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने UPI भुगतानों को तेज करने और सरल बनाने के लिए 20 सितंबर 2022 को UPI लाइट की शुरुआत की। इसके जरिए बिना UPI PIN डाले भी 200 रुपये तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा।
कब शुरू किया गया यूपीआई123 पे?
इससे पहले 8 मार्च को UPI123Pay लॉन्च किया गया था। उसका भी मकसद आम लोगों के लिए डिजिटल लेनदेन को आसान बनाना ही है। ऐसे में कई लोग UPI lite और UPI123 के बीच भ्रमित हो रहे हैं।
UPI123 Pay से ये होता है यूजर का फायदा
भारत में नकद-आधारित लेनदेन को कम करने के लिए RBI ने UPI की शुरुआत की थी और इसका यूज स्मार्टफोन के जरिए ही संभव था। स्मार्टफोन का उपयोग न करने वाली एक बड़ी आबादी के लिए यूपीआई अनुपलब्ध था। इस परेशानी को हल करने के लिए RBI ने UPI123Pay की शुरुआत की गई।
UPI123 की मदद से यूजर फीचर फोन से भी UPI पेमेंट कर सकता है। पेमेंट के लिए मोबाइल ऐप या इंटरनेट की भी जरूरी नहीं होती है। सिर्फ यूजर का मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य होता है।
UPI 123Pay उन फीचर फोन यूजर्स के लिए एक भुगतान का प्रोसेस है जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। यह यूजर्स को इंटरनेट कनेक्शन के बिना UPI भुगतान करने की अनुमति देता है। उपयोगकर्ता भुगतान करने के लिए अपने 4-6 अंकों के लेनदेन पिन का उपयोग कर सकते हैं।
क्या है UPI लाइट?
UPI लाइट डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित और छोटे ट्रांजैक्शन को आसान बनाने के लिए लाया गया है। यह एक ऑन डिवाइस वॉलेट है। UPI Lite ऐप में अधिकतम 2000 रुपये तक रखा जा सकता है और बिना यूपीआई पिन डाले अधिकतम 200 रुपये का भुगतान किया जा सकता है।
भुगतान करते वक्त पैसा अकाउंट से नहीं बल्कि यूपीआई लाइट वॉलेट से कटेगा। लेकिन रिसीव सीधे खाते में होगा। एनपीसीआई ने एक प्रेस रिलीज में जानकारी दी गई थी पहले चरण में यूपीआई लाइट लगभग ऑफलाइन मोड में लेनदेन की प्रक्रिया करेगा यानी ऐप के माध्यम से रीयल-टाइम पेमेंट करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी।
एनपीसीआई के अनुसार, भविष्य में यूपीआई लाइट को पूरी तरह ऑफलाइन बनाया जाएगा, ताकि ग्राहक को लेनदेन के लिए इंटरनेट की जरूरत न पड़े।
इतना कर सकते हैं यूपाआई 123 पे और यूपीआई लाइट से पेमेंट
यूपीआई123पे की सीमा 5000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी गई है, जबकि यूपीआई लाइट की वॉलेट सीमा 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये कर दी गई है और प्रति लेनदेन सीमा अब 1000 रुपये है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यूपीआई को व्यापक रूप से अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु यूपीआई123पे और यूपीआई लाइट के संबंध में कई उपायों की घोषणा की है।
UPI ऑटोपे के माध्यम से ऐप में धनराशि आपको यूपीआई लाइट ऐप में डालनी होगी, जिसे AFA का उपयोग करके ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट



Click it and Unblock the Notifications