आज के समय में बैंक में खाता खुलवाने से लेकर रसोई गैस तक हर काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड आजकल बहुत जरूरी हो गया है।
नई दिल्ली: आज के समय में बैंक में खाता खुलवाने से लेकर रसोई गैस तक हर काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड आजकल बहुत जरूरी हो गया है। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले तक सिम कार्ड लेने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत थी। हालांकि अब इस अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है लेकिन बैंक, राशन और रसोई गैस आदि से जुड़े कई काम आज भी आधार के बिना अधूरे हैं। इसलिए आधार में अपना एड्रेस (पता) ठीक कराना जरूरी है। नहीं तो बैंक अकाउंट खुलवाने समेत तमाम वैसे काम कठिन हो जाते हैं जिनमें आधार कार्ड देने की जरूरत हो और आधार पर पता किसी दूसरी जगह का हो। लेकिन, अब यह काम आसान हो गया है। तो चलिए आज हम आपको आधार कार्ड में एड्रेस बदलने का ऑनलाइन तरीका बताते हैं। बता दें कि आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए यूआईडीएआई ने आधार में अपने घर का पता बदलवाने से जुड़ी नई सर्विस का ऐलान किया है। इस सवर्सि में आप घर बैठे आसानी से पता बदलवा सकते हैं।
काफी आसानी से करें आधार में एड्रेस अपडेट
- यूआईडीएआई ने इससे जुड़ा एक वीडियो जारी किया है।
- इस वीडियो में घर का पता बदलवाने से जुड़ी जानकारी दी गई है।
- यूआईडीएआई ने ट्वीट कर बताया है कि सबसे पहले वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाए और 'Online Address Update' पर क्लिक करें।
- सही पता डालें और सहायक डॉक्यूमेंट की कलर्ड स्कैन फाइल अपलोड कर दें।
- न लंबी लाइन, न कोई शुल्क, बस कुछ ही क्लिक्स में हो गया आपका पता अपडेट।
जानें कैसे करते ऑनलाइन आधार एड्रेस चेंज
- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
- यहां आपको My Adhaar वाला टैब मिलेगा।
- वहीं ड्रॉपडाउन के दूसरे टैब Udate Your Aadhaar में जाकर उसके ड्रॉपडाउन में तीसरा ऑप्शन Update your address online पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करने के साथ ही नया पेज खुलेगा।
- यहां नीचे जाने पर Proceed to Update Address पर क्लिक करें।
- फिर से एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर सबसे पहले अपना आधार नंबर, फिर कैप्चा वेरिफिकेशन डालकर नीचे Send OTP पर क्लिक करें।
- अब आपके आधार रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- उस ओटीपी को नीचे Enter OTP/TOTP के नीचे 6 अंकों का ओटीपी डालें और नीचे Login पर क्लिक करें।
- वहीं इस पेज पर अभी Update Address via Address Proof, Update Address via Secred Code का विकल्प दिया गया है।
- एड्रेस प्रूफ का विकल्प चुनने पर नए पेज में आपको नए एड्रेस के डिटेल्स भरने होंगे।
- फिर अंत में उचित दस्तावेज की तस्वीरें अपलोड करनी होंगी।
आधार समस्याएं दूर करने के लिए बनाया चैटबोट
आधार कार्ड आज के समय में बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से है। ऐसे में आधार से जुड़ी कई सवाल भी होते है। अगर आपको भी आधार कार्ड से जुड़ी कोई दिक्कत है या फिर किसी सवाल का जवाब या जानकारी चाहिए तो यह तुरंत मिलेगा। आधार जारी करने वाली और इससे जुड़ी सर्विसेज की देखरेख करने वाली अथॉरिटी यूआईडीएआई की वेबसाइट पर ‘आस्क आधार' चैटबोट विकल्प उपलब्ध है। यूआईडीएआई का दावा है कि इस पर यूजर को आधार से जुड़ी किसी भी क्वेरी का तुरंत जवाब मिलेगा। दरअसल चैटबोट एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है, जो चैट इंटरफेस की तरह काम करता है। यह आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस की मदद से सवालों के जवाब देता है। ये जवाब क्विक और ऑटोमेटेड होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications