मौजूदा हालात को देखते हुए अगर हम बात करें तो भारत में ऑटोमोबाइल कंपनियों की सेल पर काफी बुरा असर पड़ा है।
नई दिल्ली: मौजूदा हालात को देखते हुए अगर हम बात करें तो भारत में ऑटोमोबाइल कंपनियों की सेल पर काफी बुरा असर पड़ा है। रेनॉ अपनी सेल को बूस्ट करने के लिए लगातार डिस्काउंट और बेनिफिट्स अपने कस्टमर्स को ऑफर कर रहा है। भारतीय बाजार में रेनॉ डस्टर, रेनॉ क्विड और रेनॉ ट्राइबर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब कंपनी नए फेस्टिव ऑफर्स लेकर आई है। इसी कड़ी में रेनॉ ने अपनी कारों पर सितंबर माह के ऑफर शुरू कर चुके हैं। बिना खरीदे बन सकते हैं Maruti कार के मालिक, कंपनी ने शुरू की खास स्कीम ये भी पढ़ें

किस्तों पर कार खरीदने पर पहले 4 माह कोई ईएमआई नहीं
जिसमें कंपनी ने ग्राहकों को कई तरह के फाइनेंसिंग के विकल्प भी दिए है। रेनॉ अपने कस्टमर को बाई नाउ, पे इन 2021 की पेशकश कर रही है। इसके तहत किस्तों पर कार खरीदने पर पहले 4 माह कोई ईएमआई नहीं है। इसके अलावा रेनॉ की क्विड, डस्टर और ट्राइबर पर 70000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इन फायदों में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट और लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। जानकारी दें कि रेनॉ का यह ऑफर 30 सितंबर तक मान्य है। रेनॉ की किस कार पर सितंबर में कितने रुपये तक का फायदा लिया जा सकता है, उसकी डिटेल इस तरह है। आपको जानकारी दें कि नीचे दिए कारों पर फायदों में वेरिएंट और शहरों के आधार पर अंतर हो सकता है। आप अधिक जानकारी के लिए निकटतम रेनॉ डीलरशिप से संपर्क करें।
डस्टर पर पाएं 70000 रुपये तक का फायदा
रेनॉ डस्टर की एक्स शोरूम कीमत 8.59 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इस गाड़ी के 1.5 लीटर ट्रिम्स पर पूरे भारत में 70000 रुपये तक के फायदे लिए जा सकते हैं। वहीं 1.3 लीटर टर्बो ट्रिम्स पर 20000 रुपये के लॉयल्टी बेनिफिट्स और 3 साल/50000 किमी का ईजी केयर पैकेज मिल रहा है। डस्टर 1.5 लीटर पर मिल रहे 70000 रुपये तक के फायदों में 25000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 20000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। कैश बेनिफिट डस्टर के केवल आरएक्सएस वेरिएंट पर उपलब्ध है। वहीं 20000 रुपये के लॉयल्टी बेनिफिट्स में या तो पुराने रेनॉ मॉडल को एक्सचेंज कर नई रेनॉ डस्टर लेने पर एक्सचेंज बेनिफिट या रेनॉ ग्राहक द्वारा एक और रेनॉ कार खरीदने पर कैश डिस्काउंट शामिल रहेगा। वहीं ग्रामीण ग्राहकों जैसे सरपंच, किसान, ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए 15000 रुपये का स्पेशल रूरल ऑफर है। रेनॉ द्वारा अप्रूव कॉरपोरेट्स व पीएसयू के लिए 22000 रुपये तक का कॉरपोरेट बोनस उपलब्ध है। कॉरपोरेट बोनस या रूरल ऑफर में से किसी एक का ही फायदा लिया जा सकता है। डस्टर आरएक्सई वेरिएंट पर केवल 20000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट ही मिलेगा।
ट्राइबर पर मिलेगा 30000 रुपये तक का डिस्काउंट
रेनॉ ट्राइबर की एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इस कार पर पूरे भारत में 30000 रुपये तक के फायदे लिए जा सकते हैं। इन फायदों में 20000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 10000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है, जो कि केवल मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट्स के लिए है। वहीं एएमटी वर्जन के लिए केवल 10000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट उपलब्ध है। लॉयल्टी बेनिफिट्स में या तो पुराने रेनॉ मॉडल को एक्सचेंज कर नई रेनॉ ट्राइबर लेने पर एक्सचेंज बेनिफिट या रेनॉ ग्राहक द्वारा एक और रेनॉ कार खरीदने पर कैश डिस्काउंट शामिल रहेगा। बात करें ग्रामीण ग्राहकों जैसे सरपंच, किसान, ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए 4000 रुपये का स्पेशल रूरल ऑफर है। रेनॉ द्वारा अप्रूव कॉरपोरेट्स व पीएसयू के लिए 9000 रुपये तक का कॉरपोरेट बोनस उपलब्ध है। ग्राहक या तो कॉरपोरेट ऑफर या रूरल ऑफर का फायदा ले सकेगा। ट्राइबर के आरएक्सई वेरिएंट्स पर केवल 10000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट लागू होगा।
क्विड पर 35000 रुपये तक का फायदा
अगर आप रेनॉ की क्विड लेनी है तो आपके लिए अच्छा मौका है। कंपनी की एक्स शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये से शुरू है। इस कार पर 35000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें क्विड के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 10000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 10000 रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। लॉयल्टी बेनिफिट्स में या तो पुराने रेनॉ मॉडल को एक्सचेंज कर नई रेनॉ क्विड लेने पर एक्सचेंज बेनिफिट या रेनॉ ग्राहक द्वारा एक और रेनॉ कार खरीदने पर कैश डिस्काउंट शामिल रहेगा। जबकि ग्रामीण ग्राहकों जैसे सरपंच, किसान, ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए 5000 रुपये का स्पेशल रूरल ऑफर है। रेनॉ द्वारा अप्रूव कॉरपोरेट्स व पीएसयू के लिए 9000 रुपये तक का कॉरपोरेट बोनस उपलब्ध है। कॉरपोरेट बोनस या रूरल ऑफर में से किसी एक का ही फायदा लिया जा सकता है। क्विड के एसटीडी और आरएक्सई 0.8L वेरिएंट पर केवल 10000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट ही लागू है।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications