UP Anganwadi Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश में 12वीं पास महिलाओं के लिए नौकरी का एक बेहतरीन विकल्प निकला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी में कुल 23000 नौकरियां निकली है और इनमें कक्षा 12 पास महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। यह भर्तियां उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में की जानी है। इस नौकरी की घोषणा उत्तर प्रदेश केराज्य महिला एवं बाल विकास विभाग ने की है। आर्टिकल में हम आपको इस नौकरी में अप्लाई करने के तरीके के साथ इसमें कौन कौन अप्लाई कर सकता है इसके बारे में भी जानकारी देंगे।
आंगनवाड़ी में साल 2024 की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेब पोर्टल पर शुरू की जा चुकी है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको upanganbaribharti.in पर विजिट करना होगा। अगर आप आप इस नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहती हैं, तो आपको विंडो बंद होने से पहले अपना अप्लीकेशन जमा करना होगा।

इस नौकरी के लिए कौन कर सकता है अप्लाई
आंगनवाड़ी के द्वारा की जा रही 23,000 नियुक्तियों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की पोस्ट के लिए अप्लाई करना है तो पांचवी पास होना जरूरी है। वहीं आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए आवेदक का 12वीं पास होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा कैंडिडेट को संबंधित गांव, वार्ड या फिर न्याय पंचायत का निवासी होना चाहिए, जहां से उसने आवेदन किया है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए अप्लाई करने वाले की उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक के लिए 18 से 45 साल के बीच की उम्र रखी गई है।
कैसे करना है रजिस्ट्रेशन
इसके लिए आपको सबसे पहले दी गई आंगनबाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट (upanganbaribharti.in ) पर जाना होगा।
इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुल के आएगी यहां पर आपसे कुछ जरूरी डिटेल्स मांगी जाएगी। इनमें आपको अपना नाम, अपने पिता का नाम, जिला और आधार कार्ड नंबर जैसी जानकारी भरनी पड़ेगी और खुद ही अपने आप को रजिस्टर करना होगा।
इसके बाद आपको रजिस्टर्ड नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा और फिर लॉग इन पर क्लिक करना होगा।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते वक्त ध्यान दे की कोई गलती ना हो इसलिए फॉर्म सावधानी से भरें। फॉर्म भरने के बाद आपके डॉक्यूमेंट अपलोड करने पड़ेंगे। फिर आपको एप्लीकेशन की फीस जमा करनी होगी और फॉर्म सबमिट कर देना होगा। इसके बाद आप इस फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकें।
कोई भी फॉर्म भरने से पहले डॉक्यूमेंट सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं। अगर आपने सही डॉक्यूमेंट नहीं लगाए हैं तो आपका फॉर्म कभी भी एक्सेप्ट नहीं किया जाता है। ऐसे में अगर आप नौकरी के लिए फॉर्म भर रही है तो आप उसमें किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाहेंगे। इसलिए फॉर्म के साथ आपको कुछ जरूरी दस्तावेज लगाने पड़ते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
फॉर्म भरने के लिए लगेंगे कौन से डॉक्यूमेंट
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की इस फॉर्म को भरने के लिए आपको शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आइडेंटी कार्ड, पासपोर्ट साइज की फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत भी पड़ेगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications