First EMI credit card: भारत की लीडिंग फाइनेंशियल सर्विस और UPI पेमेंट कंपनी BharatPe ने यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (यूनिटी बैंक) के साथ साझेदारी में यूनिटी बैंक भारतपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की।कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह क्रेडिट कार्ड 12 महीने तक की EMI ऑप्शन देता है, जिससे ग्राहकों को बड़ी खरीदारी आसानी से करने में मदद मिलती है।

इस कार्ड में उद्योग जगत की पहली ऐसी सुविधाएं हैं जो किराने का सामान, बिल भुगतान, यात्रा, उपयोगिताओं, बीमा प्रीमियम और जीवनशैली संबंधी खर्चों सहित रोजमर्रा के भुगतानों को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह से स्मार्ट और अधिक फायदेमंद बनाने के लिए डिजाइन की गई हैं।
नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन पेमेंट ऑफ इंडिया (NPCI) के RuPay नेटवर्क पर उपलब्ध, इस कार्ड को UPI से आसानी से जोड़ा जा सकता है, जिससे भारत के लाखों व्यापारियों को सुरक्षित और सुविधाजनक भुगतान संभव हो जाता है।
जीरो फीस स्ट्रक्चर के साथ, यह कार्ड सभी छिपी हुई लागतों को समाप्त कर देता है। इसमें कोई सदस्यता शुल्क, वार्षिक शुल्क, प्रोसेसिंग फीस नहीं है। ग्राहकों को बिना किसी जुर्माना के कभी भी अपनी EMI का पूर्व भुगतान करने की सुविधा भी मिलती है।
EMI ऑप्शन के साथ मिलेगा क्रेडिट कार्ड
यह कार्ड 12 महीने तक के लचीले EMI ऑप्शन देता है, जिससे ग्राहकों को बड़ी खरीदारी आसानी से करने में मदद मिलती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है EMI ट्रांसफर पर हर लेनदेन पर असीमित फ्लैट 2% रिवॉर्ड (जिलियन कॉइन्स), सभी व्यापारी श्रेणियों और प्लेटफॉर्म पर, बिना किसी प्रतिबंध के। जिलियन कॉइन्स को भारतपे ऐप के जरिए ब्रांड वाउचर, प्रोडक्ट या क्रेडिट कार्ड बिलों के पेमेंट के लिए रिडीम जा सकता है।
क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई?
- भारतपे ऐप डाउनलोड करें
- इसके बाद, आप अपना फोन नंबर और पैन कार्ड डालकर आवेदन शुरू कर सकते हैं।
- अपना ई-केवाईसी और वी-केवाईसी पूरा करें।
- आपकी क्रेडिट सीमा तय हो जाएगी।
- अब आप बिलिंग डेट और कार्ड पिन सेट करके अपना कार्ड एक्टिव कर सकते हैं।
- इसके साथ ही आपका यूनिटी बैंक भारतपे क्रेडिट कार्ड एक्टिव होने के बाद लेनदेन के लिए तैयार हो जाएगा।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
