नए साल पर क्या आप भी इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं। अगर हां, तो हम आपको भारत की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी एलआईसी (लाइफ इंश्योरंस कंपनी) की खास पॉलिसी जीवन उमंग के बारे में बता रहे है।
नई दिल्ली: नए साल पर क्या आप भी इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं। अगर हां, तो हम आपको भारत की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी एलआईसी (लाइफ इंश्योरंस कंपनी) की खास पॉलिसी जीवन उमंग के बारे में बता रहे है। इसमें निवेश करने वाले ग्राहकों कई तरह के फायदे दिए जाते है। LIC : रोजाना 160 रुपये की निवेश पर पाएं 23 लाख रु, जानें कैसे

पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित
एलआईसी सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसे देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल है। इसकी वजह यह है कि इसकी पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है। सरकारी संस्था होने की वजह से यहां पैसा डूब नहीं सकता। एलआईसी पॉलिसी में निवेश करना लोगों की पहली पसंद है। इसकी पॉलिसी में निवेश करने से एक्सीडेंट से लेकर किसी तरह के खतरे में जहां बीमा की सुविधा मिलती है। वहीं मेच्योरिटी पर रिटर्न भी अच्छा-खासा मिलता है। यही वजह है कि देश में ज्यादातर परिवारों ने लाइफ इन्श्योरेंस की कोई न कोई पॉलिसी जरूर ले रखी है।
पॉलिसी प्लान की परिपक्वता राशि 100 साल की उम्र
बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने जीवन उमंग प्लान की पेशकश की है। इस प्लान की परिपक्वता राशि 100 साल की उम्र होने पर मिलेगी। मगर प्लान की प्रीमियम भुगतान अवधि पूरी होने के बाद आपको हर साल कुल बीमा राशि का आठ फीसदी मिलता रहेगा और कोई बीमा होल्डर अगर अपनी उम्र के 100 साल पूरा करता है तो कंपनी उसे एकमुश्त रकम भी देगी। एलआईसी का ये प्लान काफी लोकप्रिय हो रहा है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस पॉलिसी को अपनाया है।
जान लें कौन ले सकता जीवन उमंग प्लान
एलआईसी ने इस प्लान के लिए चार ऑप्शन दिए हैं यानी 15, 20, 25 और 30 वर्ष की आयु के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। कोई व्यक्ति अगर इनमें से कोई प्लान लेना चाहता है तो उसे कम से कम दो लाख रुपए का बीमा लेना होगा। बता दें कि न्यू जीवन उमंग पॉलिसी के लिए न्यूनतम प्रवेश आयु 90 दिन है। तो वहीं अधिकतम प्रवेश आयु 15 वर्ष की प्रीमियम भुगतान अवधि में 55 वर्ष, 20 वर्ष की प्रीमियम भुगतान अवधि में 50 वर्ष, 25 वर्ष की प्रीमियम भुगतान अवधि में 45 वर्ष और 30 वर्ष की प्रीमियम भुगतान अवधि में 40 वर्ष है।
जानें प्लान की विशेषता
इस प्लान को आजीवान प्लान भी कहा जा रहा है क्योंकि इसकी परिपक्वता राशि 100 साल की उम्र होने का बाद मिलती है। इसके अलावा 99 साल की उम्र तक पॉलिसी धारक को आठ फीसदी राशि हर साल उसके 100 वर्ष पूरे होने तक मिलती रहेगी। इस प्लान की खास बात है कि आपको धारा 80सी के तहत डेड़ लाख रुपए तक के प्रीमियम पर आयकर भी नहीं देना होना। इसके अलावा परिपक्वता राशि मिलने के दौरान पॉलिसी धारक को धारा 10डी के तहत भुगतान के दौरान भी आयकर नहीं देना होगा।
पेंशन के साथ 21 लाख रु की मिलेगी परिपक्वता राशि
समझने के लिए किसी पॉलिसी धारक की उम्र 25 साल है और वो दो लाख का बीमा 25 साल वर्ष की अवधि के लिए लेता हैं। ऐसे में उस शख्स को 25 वर्ष तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा। यानी 25 वर्षीय शख्स को प्रतिवर्ष 8400 का प्रीमियम भरना होगा। 25 साल पूरे होने के बाद उसे अपनी कुल राशि का आठ फीसदी यानी 16000 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। ऐसे 99 साल की उम्र तक रहेगा। इसके अलावा 100 वर्ष की आयु पूरे होने पर परिपक्वता राशि के रूप में 21 लाख रुपए दिए जाएंगे।
जान लें प्लान की शर्तें
अगर पॉलिसी में पूर्ण तीन वर्षों की प्रीमियम दी जा चुकी है तो पॉलिसी चुकता मूल्य प्राप्त कर लेगी। प्रीमियम भुगतान करने के लिए वार्षिक, अर्ध वार्षिक, तिमाही और मासिक विधि है। पॉलिसी के पूरे तीने वर्षों की प्रीमियम जमा करने के पश्चात लोन सुविधा मिल सकती है। पॉलिसी को एक वित्तीय वर्ष में पिछली तारीख से लिया जा सकता है।
ऑनलाइन ऐसे चेक करें एलआईसी पॉलिसी स्टेट्स
अपनी पॉलिसी स्टेट्स को जानने के लिए एलआईसी के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.licindia.in/ पर जाएं।
इसके लिए आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट लिंक https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#Register पर जाएं।
अब अपना नाम, पॉलिसी संख्या, डेट ऑफ बर्थ डालें।इसके बाद जब आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तो आप अपना एलआईसी अकाउंट खोलकर स्टेट्स जांच सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications