देश में कोरोनावायरस की वजह से लॉकडाउन की घोषणा के बाद अब आपको अपने घर से ही सारे काम करने हैं। इन सब के बीच कुछ ऐसे भी जरूरी काम हैं जो कई दिनों से पेंडिंग थे।
नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस की वजह से लॉकडाउन की घोषणा के बाद अब आपको अपने घर से ही सारे काम करने हैं। इन सब के बीच कुछ ऐसे भी जरूरी काम हैं जो कई दिनों से पेंडिंग थे। इनमें एक जरूरी काम आपके आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करना भी है। आपने हाल ही में अपना शहर बदला है और आप अपने आधार कार्ड में पता बदलना चाहते हैं तो आसानी से कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप लॉकडाउन के बीच घर बैठे-बैठे इन जानकारियों को अपडेट कर देंगे। आधार कार्ड में घर का पता बदलवाना बहुत आसाना काम हो गया है। अब आप अपने मोबाइल फोन से एक रंगीन फोटो खींचकर घर बैठे आधार कार्ड में पता बदल सकते हैं।
यूआईडीएआई ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी
बता दें कि यूआईडीएआई ने ट्वीट कर बताया है कि सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट की कलर्ड फोटो खीचें और इसे अपने फोन से अपलोड करें। इसके लिए न लंबी लाइन, न कोई शुल्क, बस कुछ ही क्लिक्स में हो गया आपका पता अपडेट हो जाएगा। यूआईडीएआई ने इससे जुड़ा एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में घर का पता बदलवाने से जुड़ी जानकारी दी गई है। यूआईडीएआई ने ट्वीट कर बताया है कि सबसे पहले वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाए और 'Online Address Update' पर क्लिक करें। सही पता डालें और सहायक डॉक्यूमेंट की कलर्ड स्कैन फाइल अपलोड कर दें।
ऑनलाइन आधार पता बदलने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएगें।
- वहां My Adhaar वाले टैब पर जाएंगे।
- ड्रॉपडाउन के दूसरे टैब अपडेट योर आधार में जाकर उसके ड्रॉपडाउन में तीसरा ऑप्शन अपडेट योर ऐड्रेस ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के साथ ही नया पेज खुलेगा।
- यहां नीचे जाने पर Proceed to Update Address पर क्लिक करें। फिर से एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर सबसे पहले अपना आधार नंबर, फिर कैप्चा वेरिफिकेशन डालकर नीचे Send OTP पर क्लिक करें।
- अब आपके आधार रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- उस ओटीपी को नीचे Enter OTP/TOTP के नीचे 6 अंकों का ओटीपी डालें और नीचे Login पर क्लिक करें।
- इस पेज पर अभी Update Address via Address Proof, Update Address via Secred Code का विकल्प दिया गया है।
- ऐड्रेस प्रूफ का विकल्प चुनने पर नए पेज में आपको नए ऐड्रेस के डीटेल्स भरने होंगे।
- फिर उचित दस्तावेज की तस्वीरें अपलोड करनी होंगी।
- अब आप उस नए विकल्प पर क्लिक कर आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
- आपके इस ऑनलाइन ऐप्लिकेशन के वेरिफिकेशन के बाद आधार कार्ड पर ऐड्रेस बदल दिया जाएगा और नया कार्ड आपके नए पते पर डाक के जरिए आ जाएगा।
जानिए आधार स्टेटस चेक करने के स्टेप्स
- आधार के अपडेट का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको https://resident.uidai.gov.in/check-aadhaar पर जाना है।
- उसके बाद आपको अपना आधार स्टेटस चेक करने के लिए एनरोलमेंट आईडी की जरूरत होगी। एनरोलमेंट आईडी आपके एनरोलमेंट या अपडेट की स्लिप पर सबसे ऊपर दिया होगा और इसमें 14 संख्या का एनरोलमेंट नंबर (1234/12345/12345) और 14 संख्या में एनरोलमेंट की तारीख और समय (dd/mm/yyyy hh:mm:ss) होगा।
- ये 28 संख्या से मिलकर आपकी एनरोलमेंट आईडी बनती है।
- आपको अपनी एनरोलमेंट आईडी और स्लिप के मुताबिक एनरोलमेंट के समय को डालना होगा।
- जानकारी दें कि एनरोलमेंट की तारीख और समय को डालना वैकल्पिक है।
- उसके बाद आपको कैप्चा वेरिफिकेशन करके चेक स्टेटस पर क्लिक करना है।
- वहीं अगर आपकी एनरोलमेंट आईडी खो गई है या आप उसे भूल गए हैं, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के द्वारा उसका पता लगा सकते हैं।
- इस बात की भी जानकारी दें कि लॉकडाउन के दौरान देशभर में सभी आधार केंद्र और आधार कार्यालय बंद रहेंगे।
- यूआईडीएआई ने यह भी जानकारी दी है कि लोग आधार की ऑनलाइन सेवाओं और एमआधार ऐप पर उपलब्ध सेवाओं का इस्तेमाल करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म



Click it and Unblock the Notifications