आधार कार्ड आज के समय में कई सेवाओं के लिए अनिवार्य है। यह देशों के लोगों की पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बनकर उभरा है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड आज के समय में कई सेवाओं के लिए अनिवार्य है। यह देशों के लोगों की पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बनकर उभरा है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग हर दिन आधार कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं। इतना ही नहीं पैन कार्ड बनवाने, आरटीआर भरने जैसे कई कामों में आधार की जरूरत रहती है। आधार जारी करने वाली और इससे जुड़ी सेवाएं देने वाली अथॉरिटी यूआईडीएआई वक्त-वक्त पर आधार से जुड़े सवालों के जवाब देती रहती है। जानकारी दें कि लेकिन इसके बावजूद अगर आपके मन में आधार को लेकर कोई सवाल है तो उसका जवाब पाने में आधार हैंडबुक काम आ सकती है। आधार हैंडबुक यूआईडीएआई द्वारा जारी की गई है। इसमें आधार से जुड़े हर सवाल का जवाब है। नवजात शिशु का ऐसे बनवाएं AADHAAR, आसान है तरीका ये भी पढ़ें

एमआधार ऐप में भी उपलब्ध
मालूम हो कि यूआईडीएआई ने ट्वीट कर बताया है कि आधार हैंडबुक को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। यह पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में https://uidai.gov.in/images/AadhaarHandbook2020.pdf पर उपलब्ध है। यूआईडीएआई ने एक अन्य ट्वीट में बताया है कि आधार से जुड़े कुछ सामान्य प्रश्नोत्तर (FAQs) यूआईडीएआई की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। https://uidai.gov.in/contact-support/have-any-question.html पर इन्हें एक्सेस किया जा सकता है। इसके अलावा नागरिक अपने मोबाइल पर भी इन्हें पढ़ सकते हैं। यह एमआधार ऐप में भी उपलब्ध हैं।
आप आधार चैटबोट की भी ले सकते हैं मदद
बता दें कि यूआईडीएआई का यह भी कहना है कि आधार से जुड़ी जानकारी या किसी भी अन्य सवाल के उत्तर के लिए नागरिक आधार चैटबोट की भी मदद ले सकते हैं। यूआईडीएआई का दावा है कि इस पर यूजर को आधार से जुड़ी किसी भी क्वेरी का तुरंत जवाब मिलेगा। दरअसल चैटबोट एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है, जो चैट इंटरफेस की तरह काम करता है। यह आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस की मदद से सवालों के जवाब देता है। ये जवाब क्विक और ऑटोमेटेड होते हैं। इसके लिए https://uidai.gov.in पर जाकर 'Ask Aadhaar' आइकन पर क्लिक करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications