UIDAI New Aadhaar App Features: क्या-क्या काम करेगा आधार मोबाइल ऐप; किन फीचर्स से होगा लैस? जानें सभी फायदे

UIDAI New Aadhaar App Features: आधार कार्ड यानी आज के इस डिजिटल जमाने में हर जरूरत के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज... चाहे बैंक का खाता खुलवाना हो या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या सिम कार्ड खरीदना हो या किस अन्य प्रकार के काम... आधार नंबर की जरूरत होती है।

हालांकि, फर्जी आधार कार्ड बनाना और उस आधार नंबर के ज़रिए फर्जीवाड़े को अंजाम दिए जाने के सैंकड़ों मामले सामने आने के बाद इसे और अधिक सुरक्षित बनाए जाने को लेकर कई तरह करे कदम उठाए गए हैं। वहीं, आधार कार्ड में गलत नंबर आ जाना, या एड्रेस बदलवाना या मोबाइल नबंर बदलवाना या नाम करेक्शन कराना जैसी चीजों के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता है।

Aadhaar Mobile App

ऐसे में इन तमाम तरह के दिक्कतों को दूर करने के लिए आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने एक नया मोबाइल ऐप तैयार किया है, जिसे बहुत जल्द आम जनता के लिए लॉन्च किया जाएगा। इस मोबाइल ऐप के ज़रिए भारत सरकार की आधार सेवा अब और भी आसान होने जा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में शुरू किया गया यह ऐप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के सहयोग से बनाया गया है।

फिलहाल यह ऐप बीटा टेस्टिंग में है। 8 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली में हुए 'आधार संवाद' कार्यक्रम में इसे चुनिंदा लोगों के लिए लॉन्च किया गया। टेस्टिंग के बाद मिले फीडबैक के आधार पर इसे जल्द ही सभी के लिए ओपन किया जाएगा। इस ऐप के आने से आधार से जुड़े कई काम जैसे जानकारी अपडेट करना, आधार स्टेटस चेक करना और मोबाइल नंबर अपडेट करना अब मोबाइल पर ही आसान तरीके से हो सकेंगे। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा था, "जैसे UPI ने भुगतान को आसान बनाया, वैसे ही यह ऐप आधार सत्यापन को हर जगह आम बना देगा।" तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

क्या है नया आधार ऐप?

यह ऐप आधार कार्ड को आपकी जेब में एक डिजिटल वॉलेट की तरह बदल देता है। अब आपको प्लास्टिक कार्ड या उसकी फोटोकॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके दो सबसे बड़े आकर्षण हैं - चेहरा पहचान (Face ID) और QR कोड सत्यापन। ये सुविधाएं न केवल आपकी पहचान को सुरक्षित रखेंगी, बल्कि इसे इस्तेमाल करना भी UPI पेमेंट जितना आसान बना देंगी।

अब बार -बार नहीं जाना पड़ेगा आधार सेंटर

UIDAI के सीईओ भुवनेश्वर कुमार ने एक इंटरव्यू में इस ऐप के बारे में जानकारी दी और बताया कि इसमें कई नए फीचर जोड़े गए हैं, जिससे लोगों को बार-बार आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऐप का मकसद है कि लोगों को घर बैठे ही आधार से जुड़ी सुविधाएं मिले और समय की बचत हो।

नया आधार ऐप बार-बार आधार सेंटर जाने या अपने डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी लेकर इधर-उधर भागते जैसे सभी झंझटों को खत्म करने की कोशिश करेगा। इससे लोग अपने मोबाइल से ही आधार से जुड़ी सेवाएं आसानी से ले सकेंगे। यह ऐप डिजिटल इंडिया के सपने को और मजबूत बनाएगा और लोगों का समय और मेहनत दोनों बचाएगा।

नए आधार मोबाइल ऐप में मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

नए Aadhaar ऐप में कई काम की सुविधाएं मिलेंगी। अभी तक जब भी कहीं पहचान दिखानी होती थी, तो आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी पड़ती थी, लेकिन अब इस ऐप की मदद से आप अपनी पहचान की जानकारी डिजिटल तरीके से शेयर कर सकेंगे। यह सब आपकी परमिशन से होगा, यानी आप खुद तय करेंगे कि कौन-सी जानकारी शेयर करनी है। इससे आपके डेटा की सुरक्षा बनी रहेगी और बार-बार फोटोकॉपी कराने की परेशानी भी खत्म हो जाएगी।

इसके अलावा, UIDAI ने फर्जी आधार कार्ड की समस्या को भी खत्म करने की तैयारी की है। अब इस नए ऐप से आप किसी भी आधार कार्ड का QR कोड स्कैन करके चेक कर सकते हैं कि वह असली है या नकली। हर आधार कार्ड पर एक QR कोड होता है, जिसे UIDAI के इस ऐप से स्कैन करके उसकी सच्चाई पता चल जाएगी।

आधार मोबाइल ऐप की खास विशेषताएं

  • चेहरा पहचान तकनीक :- इस ऐप से आप अपने चेहरे की स्कैनिंग के जरिए अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं। यह बायोमेट्रिक सुविधा सुनिश्चित करती है कि कोई और आपके आधार का गलत इस्तेमाल न कर सके।
  • QR कोड की ताकत :- होटल में चेक-इन करना हो, बैंक में काम हो या हवाई यात्रा के लिए सत्यापन, बस एक QR कोड स्कैन करें और काम हो जाएगा। यह तेज, सुरक्षित और कागज रहित है।
  • निजता पर नियंत्रण :- आपकी जानकारी आपके फोन में सुरक्षित रहती है। आप तय करते हैं कि कब और किसके साथ क्या शेयर करना है। फोटोकॉपी देने का झंझट खत्म!
  • पूरी तरह डिजिटल :- यह सिस्टम 100% डिजिटल है। सत्यापन के लिए बस एक स्कैन या ऐप का इस्तेमाल, और आपका काम पूरा।

आधार मोबाइल ऐप कैसे काम करता है?

  • सबसे पहले, आपको यह ऐप डाउनलोड करना होगा (जो जल्द ही Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध होगा)।
  • अपने आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP से लॉगिन करें।
  • इसके बाद, जब भी सत्यापन की जरूरत हो, आप या तो QR कोड स्कैन कर सकते हैं या Face ID का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यह UIDAI के डेटाबेस से तुरंत आपकी पहचान जांच लेगा।

आधार मोबाइल ऐप के क्या हैं फायदे?

  • आसानी :- कागज ढोने की जरूरत नहीं, सब कुछ आपके फोन में।
  • सुरक्षा :- चेहरा पहचान और सीमित डेटा शेयरिंग से धोखाधड़ी का खतरा कम।
  • गति :- सत्यापन में लगने वाला समय अब सेकंडों में सिमट जाएगा।
  • गोपनीयता :- आपकी जानकारी आपके हाथ में, आपकी मर्जी से शेयर होगी।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+