UGC NET December 2025: UGC NET दिसंबर 2025 के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। UGC NET दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। NTA ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर को होने वाली UGC NET परीक्षा सिर्फ एक शिफ्ट में आयोजित होगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

एग्जाम सेंटर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं...
UGC NET December 2025: एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर "UGC NET December 2025 City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
स्टेप 4: अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 5: सबमिट करते ही सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी।
स्टेप 6: परीक्षा के लिए आवंटित शहर देखें।
स्टेप 7: सिटी स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर रख लें।
सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अतंर
- सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर होता है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश होते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा। वहीं सिटी स्लिप उम्मीदवारों को यह बताती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी, ताकि वे पहले से यात्रा और रहने की योजना बना सकें।
- अगर एडमिट कार्ड में नाम, जन्म तिथि, एप्लिकेशन नंबर, कैटेगरी, विषय, एग्जाम सेंटर, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी में अगर किसी भी तरह की गलती हो, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
- परीक्षा के दिन सिटी स्लिप को एग्जाम सेंटर ले जाना जरूरी नहीं है जबकि एडमिट कार्ड के बिना आपको एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को UGC NET एडमिट कार्ड का प्रिंट, सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म, और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications