Recover UAN Number: नौकरी पेशा व्यक्तियों का हर महीने सैलरी का कुछ हिस्सा पीएफ अकाउंट में जाता है। इसमें एंप्लायर और एंप्लाई दोनों का कंट्रीब्यूशन होता है। यह राशि आपकी बचत और रिटायरमेंट के लिए होती है। जिन कर्मचारियों के पास पीएफ अकाउंट होता है उन्हें यूएएन के बारे में पता होना जरूरी है।
यूएएन एक 12 डिजिट का यूनिक नंबर होता है। यूएएन नंबर को पीएफ अकाउंट से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए या इससे जुड़े अन्य कामों को करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

अगर आप अपना यूएएन भूल जाते हैं तो इसके लिए टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से इसे रिकवर कर सकते हैं। यूएएन को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से रिकवर करना आसान है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
उमंग ऐप से आसानी से रिकवर करें यूएएन नंबर (UAN number recovery)
उमंग ऐप से यूएएन रिकवर करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में उमंग ऐप को डाउनलोड करना होगा फिर इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा।
फिर ईपीएफओ का ऑप्शन आपको सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद एम्पलाई सेंट्रिक सर्विस पर क्लिक करें।
फिर अब व्यू UAN पर क्लिक करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। अब आपके सामने अपना यूएएन नंबर डिस्प्ले हो जाएगा।
एसएमएस से करें यूएएन नंबर रिकवर (How to Find Your UAN Number Online)
आप एसएमएस के जरिए भी आसानी से यूएएन नंबर पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस ईपीएफओ द्वारा जारी किया गए नंबर 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG लिख कर मैसेज सेंड करना होगा। इसके कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस के जरिए फोन पर यूएएन नंबर मिल जाएगा।
यूनिवर्सल अकाउंट नंबर को ऐसे करें ऑनलाइन रिकवर
- सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा।
- इसके बाद नो योर यूएएन पर क्लिक करें। फिर अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड डालें।
- इसके बाद 'Get ओटीपी' पर क्लिक करें और इसके बाद ओटीपी को दर्ज करके, वैलिड ओटीपी और एक्टिवेट यूएएन पर क्लिक करें।
- फिर आपको स्क्रीन पर यूएएन नंबर शो हो जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
