नई दिल्ली, जून 23। ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच दोपहिया वाहनों को किफायती माना जाता है। यही कारण है कि भारतीय परिवारों के बीच दोपहिया वाहन एक पसंदीदा ट्रांसपोर्ट साधन है। जब आप दोपहिया वाहन खरीदने के लिए लोन लेते हैं, तो यह आपको अपना पसंदीदा वाहन खरीदने में मदद करता है और यदि आप अपना लोन समय पर चुकाते हैं तो आपके क्रेडिट स्कोर में सुधार होता है। दोपहिया लोन प्राप्त करना तब एक अच्छा विचार हो सकता है जब आप अपनी लिक्विडिटी में छेड़छाड़ नहीं करना चाहते हैं। पर जाहिर है कि आपको इस पर ब्याज देना होगा। यदि आप इस लोन को ब्याज दर पर हासिल करना चाहते हैं तो कुछ टिप्स फॉलो करें।
ब्याज दरों की तुलना करें
दोपहिया लोन पर ब्याज दरें और शुल्क हर बैंक में अलग-अलग होते हैं। इसलिए, लोन के लिए आवेदन करने से पहले उपलब्ध विभिन्न टू-व्हीलर लोन प्रोडक्ट्स की तुलना करना उचित होगा। ब्याज दरों, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क जैसे पेनल्टी, प्री-पेमेंट भुगतान शुल्क, प्री-क्लोजर शुल्क, देर से भुगतान शुल्क आदि जैसे शुल्कों के आधार पर लोन की तुलना करें।
टाई-अप को चेक करें
टू-व्हीलर लोन लेने के लिए आपके पास दो विकल्प हैं। लोन के लिए स्वयं ऋणदाता चुनें या देखें कि दोपहिया कंपनी के साथ किस बैंक या एनबीएफसी की पार्टनरशिप है, जो लोन प्रोवाइड कराएगी। अक्सर बैंकों का दोपहिया कंपनियों के साथ गठजोड़ होता है जो प्रोसेसिंग फीस माफ करते हैं, लोन को जल्दी से प्रोसेस करते हैं और कम ब्याज दर लेते हैं। आपको विभिन्न वित्तीय संस्थानों (बैंक और एनबीएफसी) के लोन ऑफर की तुलना करनी चाहिए।
दोपहिया लोन पर विशेष ऑफर
ज्यादातर बैंक समय-समय पर विशेष टू-व्हीलर लोन ऑफर लेकर आते हैं। उदाहरण के लिए, आप त्योहारों, नए साल, स्वतंत्रता दिवस, आदि जैसे खास दिनों या समय के दौरान एक अच्छी डील प्राप्त कर सकते हैं। आप आकर्षक ब्याज दर पर दोपहिया वाहन लोन प्राप्त कर सकते हैं, और आपको कम ब्याज पर लोन प्राप्त करने का मौका भी मिल सकता है। ऐसे मौकों का फायदा उठाएं।
प्री-अप्रूव्ड टू-व्हीलर लोन ऑफर चेक करें
यदि आपके बैंक खाते में एक अच्छा लेनदेन रिकॉर्ड है और एक हेल्दी फाइनेंशियल रिलेशनशिप है, तो आपका बैंक आपको प्री-अप्रूव्ड दोपहिया लोन की पेशकश कर सकता है। आम तौर पर ऐसे लोन में आपको लोन राशि, ब्याज दर और शुल्क के बारे में पहले से ही जानकारी मिल जाती है। प्री-अप्रूव्ड लोन जल्दी प्रोसेस होते हैं। बैंक अपने ग्राहकों को ईमेल, एसएमएस और फोन कॉल के माध्यम से इन लोन के बारे में सूचित करते हैं, या आप अपने ऑनलाइन बैंकिंग पर ऐसे ऑफर को चेक कर सकते हैं।
एनबीएफसी से संपर्क करें
कभी-कभी, उधारकर्ताओं को कम क्रेडिट स्कोर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है या वे बैंक के पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे मामलों में, वे दोपहिया लोन के लिए एनबीएफसी से संपर्क कर सकते हैं। कुछ एनबीएफसी दोपहिया लोन देते समय पात्रता मानदंडों को लेकर नरम रुख रखती हैं, लेकिन वे आपसे उच्च ब्याज दर और प्रोसेसिंग शुल्क ले सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रखें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications