ट्राई ने डीटीएच यूजर्स के लिए नया ऐप लॉन्च किया है। डीटीएच सब्सक्राइबर्स के लिए अब पसंद के चैनल को सिलेक्ट और सब्सक्रिप्शन को मॉडिफाई करना आसान हो गया है।
नई दिल्ली: ट्राई ने डीटीएच यूजर्स के लिए नया ऐप लॉन्च किया है। डीटीएच सब्सक्राइबर्स के लिए अब पसंद के चैनल को सिलेक्ट और सब्सक्रिप्शन को मॉडिफाई करना आसान हो गया है। ट्राई ने बीते कल यानी गुरुवार को टीवी चैनल चुनने में मदद करने वाली एक एप लॉन्च की है। यह एप ग्राहकों को अपनी पसंद के चैनलों का चुनाव करने और नापसंद चैनलों को हटाने की सुविधा देता है। ऐप की खास बात है कि इससे यूजर अपने सब्सक्रिप्शन रिक्वेस्ट के स्टेटस को रियल टाइम में भी चेक कर सकते हैं। ट्राई ने कहा कि यह ऐप सर्विस प्रोवाइडर से एपीआई के जरिए सब्सक्राइबर का डेटा लेता है।
एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध
ट्राई ने यह ऐप लॉन्च करते हुए कहा कि नए नियम लागू किए जाने के बाद यह देखा जा रहा था कि ग्राहकों को सेवा प्रदाताओं के पोर्टल्स पर अपनी पसंद के चैनल चुनने और हटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। ऐप को स्टार्ट करने के लिए सर्विस प्रोवाइडर को सिलेक्ट करते मोबाइल नंबर, सब्सक्राइबर आईडी या सेट-टॉप-बॉक्स नंबर एंटर करना है। इसके बाद यूजर के रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ट्राई ने बताया कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर न होने की स्थिति यूजर को ओटीपी टीवी स्क्रीन पर मिलेगा।
ये सर्विस ऑपरेटर ऐप में
इसकी मदद से टाटा स्काई, डिश टीवी, डीटूएच और एयरटेल टीवी जैसे डीटीएच ऑपरेटर्स और हैथवे डिजिटल, सिटी नेटवर्क, इनडिजिटल और एशियानेट केबल ऑपरेटर्स के चैनल्स को चुन और हटा सकेंगे। इसके अलावा और भी ऑपरेटर्स को इसमें जोड़ा जाएगा। इस ऐप की खासियत यह होगी कि यह सभी तरह के केबल और डीटीएच ऑपरेटर्स के चैनल्स चुनने और हटाने की सुविधा एक ही जगह उपलब्ध करवाएगा ऐसे में यूजर्स को अलग-अलग एप्स डाउनलोड नहीं करने होंगे।
यूजर को अकाउंट बैलेंस की देता है जानकारी
यह ऐप सब्सक्राइबर अकाउंट के बारे में जानकारी देने के साथ ही बूके की संख्या और इंडिविजुअल चैनल के साथ सब्सक्राइबर द्वारा सब्सक्राइब कराए गए टोटल चैनल के भी बारे में बताता है। यह ऐप डेट ऑफ ऐक्टिवेशन और मंथली सब्सक्रिप्शन चार्ज के अलावा यूजर को अकाउंट बैलेंस के बारे में भी जानकारी देता है। ट्राई के अनुसार यह ऐप अभी चुनिंदा डीटीएच ऑपरेटर और मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स के साथ काम कर रहा है।
इन स्टेप्स से चुन सकेंगे चैनल्स
जानकारी दें कि इस ऐप को यूज करने के लिए यूजर को कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं इसे यूजर करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस।
- सबसे पहले आपको यह ऐप एंड्रॉयड या आईओएस स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
- इसके बाद लॉगिन करने के लिए आपको डीटीएच और केबल ऑपरेटर्स का विकल्प नजर आएगा।
- इनमे से अपने सर्विस प्रोवाइडर को चुने और आगे बढ़ें।
- इसके बाद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइन नंबर या फिर सबस्क्राइबर आईडी या अपने सेट टॉप बॉक्स का नंबर डालना होगा।
- यह डालते ही आपको फोन या टीवी स्क्रीन में ओटीपी भेजा जाएगा।
- वेरिफाय करने के बाद ऐप आपको आपके अकाउंट पर लेकर जाएगी।
- यहा यूजर अपनी पसंद के चैनल्स चुन और हटा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications