अगर आपके पास भी टोयोटा की गाड़ी है तो यह खबर आपके बड़े काम की है। जी हां टोयोटा की गाड़ी है तो इसकी सर्विसिंग की लागत अब किस्तों में चुकाई जा सकेगी।
नई दिल्ली: अगर आपके पास भी टोयोटा की गाड़ी है तो यह खबर आपके बड़े काम की है। जी हां टोयोटा की गाड़ी है तो इसकी सर्विसिंग की लागत अब किस्तों में चुकाई जा सकेगी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने ग्राहकों को विकल्प दिया है कि अगर टोयोटा कार की सर्विस कॉस्ट बहुत ज्यादा आती है तो वे ईएमआई विकल्प चुन सकते हैं जिससे ग्राहकों को राहत मिलें। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए हर हफ्ते नए आफर्स और स्कीम लेकर आ रहा है।

टीकेएम पहली ऐसी कंपनी है जो ईएमआई हॉलिडे स्कीम लाया था और अब ये दूसरी स्कीम है जो गाड़ी की सर्विसिंग के लिए है। जिसके अंतर्गत उपभोक्ता कार की सर्विसिंग चार्ज अगर ज्यादा हो तो उसका पेमेंट ईएमआई में भी कर सकते हैं। बता दें कि ग्राहक 3 महीने, 6 महीने, 9 महीने और भी किस्त में पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा प्रोसेसिंग फीस से 100 फीसदी छूट और कम ब्याज दर का भी मौका रहेगा।
ग्राहक अब व्हाट्सएप पर भी कर सकेंगे कॉन्टैक्ट
इतना ही नहीं, टोयोटा ने एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है जिस पर ग्राहक अपनी समस्या बता उसका समाधान करा सकते हैं। 83676 83676 नंबर पर व्हाट्सएप करके ग्राहक अपनी कार की देखभाल के लिए टोयोटा से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस नंबर पर "Hi" लिख कर टेक्ट करने पर भी अपडेट प्राप्त किया जा सकता है। इस नंबर पर सर्विस अपोइन्टमेंट, सर्विस कोस्ट, नई कार या एक्सचेंज ऑफर की जानकारी मिल जाएगी।
कंपनी ग्राहकों को ऑनलाइन बुक कराने की दी सुविधा
टीकेएम द्वारा अन्य ग्राहक संबंधी सुविधा में 'कस्टमर कनेक्ट' प्रोग्राम भी शामिल है। इसमें रोड साइड असिसटेंस, फ्री मैंटेनेन्स सर्विस, SMILES प्रीपेड मैंटेनेन्स पैकेज भी उपलब्ध हैं। जहां तक सेल की बात की जाए तो कंपनी ने एक ऑनलाइन प्रोजेक्ट शुरू किया है जिसके जारी ग्राहक अपनी पसंदीदा गाड़ी बुक करा सकते हैं और कार को 360-डिग्री एंगल से देख सकते हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीलरों को डीलरशिप में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने की हिदायत दी गई है। सभी कर्मचारियों को फेस मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही कस्टमर से भी मास्क लगाने का अनुरोध किया गया है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा कि व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को दी जाने वाली ये सर्विस काफी कारागार साबित हो सकती है। आज टाइम में व्हाट्सएप सबसे अच्छा और पसंदीदा कम्यूनिकेशन का माध्यम है।
टोयोटा कारों के बढ़ा चुकी है दाम
टोयोटा ने 1 जून से अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई हैं। अब फॉर्च्यूनर BS6 की कीमत 28.66 लाख से लेकर 34.43 लाख रुपये तक हो गई है। इस वक्त टोयोटा Glanza की एक्स शोरूम कीमत 7.01 लाख, इनोवा क्रिस्टा की 15.66 लाख और Yaris की कीमत 8.86 लाख रुपये से शुरू है। जबकि इनोवा टूरिंग स्पोर्ट की एक्स शेारूम कीमत 19.53 लाख रुपये से शुरू है। वहीं कैमरी हाइब्रिड व वेलफायर MPV जुलाई से महंगी होने जा रही हैं। अनुमान है कि इन दोनों प्रीमियम गाड़ियों की कीमत लगभग 2 फीसदी बढ़ जाएगी। ऐसा हुआ तो कैमरी हाइब्रिड की कीमत बढ़ोत्तरी के बाद 40 लाख रुपये से शुरू हो सकती है वहीं वेलफायर की एक्सशोरूम कीमत 85 लाख रुपये हो सकती है। बता दें कि अभी कैमरी की एक्स शोरूम कीमत 37.88 लाख और वेलफायर की 79.50 लाख रुपये है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
