इस त्योहार अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे तो आपके लिए अच्छी खबर है। सस्ते में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर पढ़ें।
नई दिल्ली: इस त्योहार अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे तो आपके लिए अच्छी खबर है। सस्ते में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर पढ़ें। जी हां अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से भी कम है और आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर जरुर पढ़ें। स्मार्टफोन जो 10 हजार से कम कीमत में परफॉरमेंस, क्वालिटी और बेस्ट कैमरा सेटअप के साथ आता हो आज हम ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे है। भारत में इस समय हर कीमत के हिसाब से स्मार्टफोन की रेंज मौजूद है लेकिन सबसे ज्यादा एंट्री लेवल स्मार्टफोन की बिक्री होती है, क्योंकि कम कीमत में कई शानदार फीचर्स ग्राहकों को मिल जाते हैं।

आपके जानकारी के लिए बता दें कि शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया पर शानदार अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है। इस फेस्टिवल सेल में लगभग सभी ब्रांड के स्मार्टफोन किफायती कीमत पर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही सभी स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर और डील दी जा रही हैं। तो चलिए अपने खबर के जरिए आपको 10,000 रुपये से कम के मोबाइल के बारे में बताएंगे।
पैनासोनिक एलुगा I8
पैनासोनिक एलुगा I8 स्मार्टफोन में 6.2 इंच का डिस्प्ले है, जिसकी कीमत 6,998 रुपये है। इसकी रिजॉल्यूशन 1440 x 720 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Mediatek ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4000mAh की बैटरी, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है। इस इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी M01
सैमसंग गैलेक्सी M01 5.7 इंच के एचडी + इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले के साथ ही 7,999 रुपये की कीमत के साथ आता है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया गया है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है।
ओप्पो A5 2020
ओप्पो A5 2020 में 6.5 इंच की नैनो वॉटरड्रॉप स्क्रीन दी गई है जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ से कोटेड है। इसकी कीमत 9,990 रुपये है। इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल हैं।
विवो U10
विवो U10 में 6.53 इंच Halo FullView HD+ IPS डिस्प्ले, Waterdrop Nautch मौजूद है। इसकी कीमत 9,990 रुपये है। फोन में 2GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ एंड्राइड पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.1 मौजूद है। गेमर्स के लिए, Vivo U10 में अल्ट्रा गेम मोड भी मौजूद है। स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में आता है।
रेडमी 9 प्राइम
रेडमी 9 प्राइम में 6.53 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ ही कीमत 9,999 रुपये में मौजूद है। जो कि प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है। इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio G80 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। Redmi 9 Prime में फोटोग्राफी के लिए कुल पांच कैमरे मौजूद है। इसमें क्वाड रियर कैमरा और सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
शुरू हुई फ्लिपकार्ट की मोबाइल फेस्टिव बोनांजा सेल हुई
शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मोबाइल फेस्टिव बोनांजा सेल शुरू हो गई है। यह फेस्टिव सेल आज से लेकर 7 नवंबर तक चलेगी। इस सेल में लगभग सभी दिग्गज ब्रांड के मोबाइल पर बंपर ऑफर दिए जाएंगे। फ्लिपकार्ट की मोबाइल फ्लिपकार्ट बोनांजा सेल में ग्राहकों को नो-कॉस्ट ईएमआई , एक्सचेंज ऑफर समेत मोबाइल प्रोटेक्शन स्कीम मिलेगी। इसके साथ डेबिट और क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।
iphone SE
iphone SE फ्लिपकार्ट की मोबाइल फेस्टिव बोनांजा सेल में 42,500 रुपये की बजाय 32,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस फोन को 4,334 रुपये प्रति माह की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।
वीवो V20
वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V20 फ्लिपकार्ट की मोबाइल फेस्टिव बोनांजा सेल सेल में 24,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को पुराने मोबाइल से एक्सचेंज पर 2,500 रुपये तक डिस्काउंट मिलेगा।
मोटोरोला रेजर 5 जी
मोटोरोला रेजर 5 जी स्मार्टफोन मोबाइल फेस्टिव बोनांजा सेल में 1,24,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। मोटोरोला रेजर 5 जी कंपनी का फोल्डेबल फोन है और इसमें दो स्क्रीन मौजूद हैं। फोन में 6.2 इंच का मेन स्क्रीन दी गई है।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications