पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अब देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेज होती दिखाई दे रही है। इसी मांग को देखते हुए कार कंपनियां नई-नई इलेक्ट्रिक कारें मार्केट में लेकर आ रही हैं।
नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अब देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेज होती दिखाई दे रही है। इसी मांग को देखते हुए कार कंपनियां नई-नई इलेक्ट्रिक कारें मार्केट में लेकर आ रही हैं। ग्राहक भी इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद कर रहे हैं। इस वजह से भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग बढ़ रही है।

इलेक्ट्रिक वाहनों के लोकप्रिय होने के पीछे कई कारण हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से तेल और पैसे दोनों की बचत होती है। भारतीय ग्राहक वाहन खरीदने के दौरान माइलेज पर बहुत ध्यान देते हैं। इसके साथ ही वाहन की कीमत भी अहम होती है। ग्राहक इन कारों को परफॉर्मेंस और दाम के आधार पर चुन सकते हैं। तो चलिए जानतें हैं भारतीय बाजार में मौजूद टॉप इलेक्ट्रिक कारों के बारे में।
टाटा नेक्सॉन
टाटा नेक्सॉन भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV है। पिछले महीने यानी अगस्त में इस कार की 296 यूनिट्स बिकीं। वहीं इससे पहले जुलाई में इस कार की 286 यूनिट्स सेल हुई थी। भारत में टाटा मोटर्स की टाटा नेक्सॉन पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में बहुत लोकप्रिय हुई। इस कार की कामयाबी से उत्साहित कंपनी ने इसका इलेक्ट्रिक वर्जन टाटा नेक्सॉन ईवी लॉन्च कर दिया। कार की बैटरी 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
बैटरी - 30.2 kwh
चार्जिंग - 8 घंटे
माइलेज - 312 किलोमीटर
रफ्तार - 120 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत - 13.99 लाख रुपये
एमजी ZS
टाटा नेक्सॉन के बाद MG ZS EV भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही। इस कार की 119 यूनिट अगस्त महीने में बिकीं। वहीं जुलाई 2020 में इस कार की 85 यूनिट्स बिकीं। बता दें कि भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एमजी मोटर अपनी पहली कार हेक्टर की लॉन्चिंग के साथ टॉप 10 कंपनियों में शुमार हो गई। इसके बाद कंपनी ने अपनी दूसरी कार MG ZS EV (एमजी जेड एस ईवी) लॉन्च की है जो कि इलेक्ट्रिक कार है। कार की बैटरी 6 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
बैटरी - 44.5 kwh
चार्जिंग - 6-8 घंटे
माइलेज - 340 किलोमीटर
रफ्तार - 140 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत - 20.88 लाख रुपये
ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक
इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में ह्यूंदै कोना तीसरे नंबर पर रही। इस कार की सिर्फ 26 यूनिट अगस्त 2020 में सेल हुई। जुलाई 2020 में कोना की 25 यूनिट ही बिकी थीं। भारत में पिछले साल लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में सबसे महंगी कार ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक है। इसका परफॉर्मेंस दमदार है। कार की बैटरी 6 घंटे में फुल चार्ज होती है।
बैटरी - 39.2 kwh
चार्जिंग - 6 घंटे
माइलेज - 452 किलोमीटर
रफ्तार - 167 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत- 28.04 लाख रुपये
टाटा टिगोर
टाटा की टिगोर इस लिस्ट में 4 नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रही। इस कार की सिर्फ 9 यूनिट ही अगस्त 2020 में बिकीं। वहीं जुलाई महीने में टिगोर की 24 यूनिट्स बिकी थी। टाटा मोटर्स ने सबसे पहले टाटा टिगोर ईवी लॉन्च किया। इस कार को शहरों में टैक्सी सर्विस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी बैटरी क्षमता अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों से कम है। कार की बैटरी 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
बैटरी - 16.2 kwh
चार्जिंग - 6 घंटे
माइलेज - 142 किलोमीटर
रफ्तार - 80 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत - 11.37 लाख रुपये
महिंद्रा ई-वर्टिगो
5वें नंबर पर वर्टिगो रही जिसकी अगस्त महीने में एक भी यूनिट भी नहीं बिकी। जुलाई में इस कार 6 यूनिट बिकीं। महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली दूसरी घरेलू कंपनी है। इसके अलावा टाटा मोटर्स वो भारतीय कंपनी ने है जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन उतारे हैं। महिंद्रा ई-वर्टिगो भी टैक्सी सर्विस के लिए पसंद की जा सकती है।
बैटरी - 21.2 केडब्ल्यूएच
चार्जिंग - 11 से 12 घंटे
माइलेज - 181 किलोमीटर
रफ्तार - 86 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत - 10.39 लाख रुपये
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications