नई दिल्ली, जून 5। गर्मी का दौर जारी है। ऐसे में अगर आपने अभी तक कूलर नहीं खरीदा है, तो हम यहां पर टॉप 5 मॉडल के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं। यह कूलर कीमत में जहां 10,000 रुपये से कम के हैं, वहीं इनमें खूबियां भी शानदार हैं। आइये जानते हैं यह टॉप 5 कूलर कौन से हैं।
हैवेल्स सेलिया 55 लिटर डेजर्ट एयर कूलर
हैवेल्स सेलिया डेजर्ट एयर कूलर आपको कई सुविधाएँ प्रदान करता है। इस कूलर को आपरेट करने के लिए एक रिमोट भी दिया गया है। इससे आप बैठे बैठे कूलर को कंट्रोल कर सकते हैं। हैवेल्स सेलिया डेजर्ट एयर कूलर को बेडरूम या घर में अन्य स्थान में उपयोग किया जा सकता है। इस कूलर में 3 साइड में छत्ते पैड का इस्तेमाल किया गया है। इस कूलर की पानी भरने की क्षमता 55 लीटर है। आकार में यह 66 सेमी 51 सेमी 111.5 सेमी का है। इस कूलर पर 1 साल की होम सर्विस और मरम्मत की वारंटी दी जा रही है।
कीमत : अमेजन पर यह कूलर 4,111 रुपये पर मिल रहा है।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक मैजिक कूल 50-लीटर एयर कूलर
ओरिएंट इलेक्ट्रिक मैजिक कूल 50-लीटर एयर कूलर भी आपके लिए काम का हो सकता है। ओरिएंट एक बड़ा नाम है, जिससे कूलर की गुणवत्ता पर भरोसा किया जा सकता है। यह कूलर 35 डिग्री से 50 डिग्री तक के तापमान पर भी अच्छा काम करता है। इसका उपयोग मध्यम आकार के कमरों से लेकर बड़े कमरों तक में किया जा सकता है। इस कूलर को छत पर या पिछवाड़े में रख कर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कूलर ज्यादा शोर भी नहीं करता है। यह कूलर बिजली की खपत भी कम करता है, ऐसा कंपनी का दावा है। इसकी टंकी की 50 लीटर की क्षमता होने के कारण इस बार बार भरना नहीं पड़ता है। यह पोर्टेबिलिटी के मामले में अच्छा है। जहां तक आकार की बात है तो यह 55 सेमी गुणा 53 सेमी गुणा 68 सेमी है। इस कूलर पर कंपनी एक साल की वारंटी दे रही है।
कीमत : अमेजन पर यह कूलर 7,520 रुपये में मिल रहा है।
वोल्टास 70 लिटर डेजर्ट कूलर
वोल्टास 70 लिटर डेजर्ट कूलर एक टाटा उत्पाद है, इसलिए इसकी गुणवत्ता पर भरोसा किया जा सकता है। टाटा का यह कूलर अच्छी फिनिश के साथ आता है। इस कूलर में ट्रॉली है, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह खिसकाना आसान है। इस कूलर में हनीकॉम्ब कूलिंग पैड इस्तेमाल किए गए है। यह कूलर बड़े कमरे और मध्यम आकार के हॉल के लिए अच्छा है। इस कूलर की पानी की टंकी 70 लीटर की है। जिससे इसे बार बार नहीं भरना पड़ता है। जहां तक आकार की बात है तो यह कूलर 65 सेमी गुणा 96.5 सेमी गुणा 51 सेमी में आता है। इस कूलर पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है।
कीमत : अमेजन पर यह कूलर 9,800 रुपये में मिल रहा है।
क्रॉम्पटन ओजोन 75 लीटर डेजर्ट एयर कूलर
क्रॉम्पटन ओजोन 75 लीटर एक डेजर्ट कूलर है। कंपनी ने क्रॉम्पटन ओजोन 75 लिटर डेजर्ट एयर कूलर को हैवी-ड्यूटी कूलिंग मशीन के रूप में तैयार है। यह देखने में जितना अच्छा लगता है, उतना ही अच्छा काम भी करता है। इस कूलर में 550 वर्ग फुट तक के कमरे या स्थान को अच्छी तरह से ठंडा करने की क्षमता है। इसे आसानी से बेडरूम में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कूलर 52 फीट तक की दूरी पर ठंडी हवा फेंकता है। वहीं ज्यादा ठंडक के लिए इसमें छत्ते के डिजाइन के पैड का इस्तेमाल किया गया है। यह कूलर 190 वॉट प्रति घंटे बिजली की खपत करता है। इसकी पानी की टंकी 75 लीटर की है। वहीं आकार में यह 61 सेमी 40.5 सेमी 120 सेमी का है। इस कूलर पर कंपनी एक साल की वारंटी भी दे रही है।
कीमत : अमेजन पर यह 9,899 रुपये में मिल रहा है।
सिम्फनी सिस्टा 70 लिटर एयर कूलर
सिम्फनी सिस्टा 70 लिटर एयर कूलर बहुत ही कूलिंग देता है। यह कूलर प्रभावी रूप से 370 वर्ग फीट जगह को आसानी से ठंडा कर सकता है। यह कूलर एक छोटे से हॉल या बड़े कमरे के लिए अच्छा माना जा सकता है। सिम्फनी सिस्टा 70 लिटर एयर कूलर में पंखे का आकार विशेष रूप से डिजायन किया गया है। इसके चलते यह एयरफ्लो को बढ़ा देता है। इस कूलर को आसानी से इधर-उधर किया जा सकता है। सिम्फनी सिस्टा 70 लिटर एयर कूलर की पानी की टंकी 70 लीटर की है, जिससे इसे जल्दी जल्दी भरना नहीं पड़ता है। जहां तक आकार की बात है तो यह 61.8 सेमी गुणा 50.5 सेंटीमीटर गुणा 111.5 सेमी है। इस कूलर की खरीद पर एक साल की वारंटी दी जा रही है।
कीमत : अमेजन पर यह कूलर 13,990 रुपये में मिल रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications