देश में कोराना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 5194 पहुंची।
नई दिल्ली: देश में कोराना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 5194 पहुंची। कोरोना वायरस महामारी आपदा की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम-केयर्स कोष में योगदान करने के आह्वान पर धनकुबेरों ने अपना खजाना खोल दिया है। इस कोष में बड़े-बड़े कारोबारियों द्वारा 500-500 करोड़ रुपये तक का योगदान किया गया है। बॉलीवुड अभिनेता, क्रिकेटर से लेकर दिग्गज कारोबारियों ने बढ़-चढ़कर दिल से इसमें योगदान किया है। इसी को देखते हुए पाकिस्तान में भारत की तारीफ की जा रही है। पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर भारत के कारोबारी एवं उद्योग जगत के इस बीमारी से निपटने में मदद की सराहना की जा रही है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने अपने देश के लोगों को इस बात की भी हिदायत दी है कि हमें भारत से कुछ सिखना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही 10 सबसे बड़े लोगों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे अधिक योगदान किया है।
आदित्य बिड़ला ग्रुप
आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कुल 500 करोड़ रुपये का योगदान करने की प्रतिबद्धता के तहत 400 करोड़ रुपये पीएम-केयर्स फंड में दिया है। बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की साझेदारी में बिड़ला ने मुंबई में सेवेन हिल्स हॉस्पिटल्स में 100 बिस्तरों की सुविधा भी प्रदान की है। कंपनी ने उज्जैन, पुणे, हजारीबाग तथा रायगढ़ जैसे शहरों में भी 100 बिस्तर उपलब्ध कराए हैं।
टाटा समूह
टाटा समूह ने पीएम-केयर्स फंड में 500 करोड़ रुपये का योगदान किया है। कंपनी ने कहा, 'हमेशा की तरह हम देश के समर्थन में पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।' टाटा समूह ने इस आपदा के लिए 1,500 करोड़ रुपये देने का संकल्प जताया है।
मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी पीएम-केयर्स फंड में सबसे पहले योगदान करने वालों में से हैं। उन्होंने इस फंड में 500 करोड़ रुपये का योगदान करने की घोषणा की है। इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड तथा गुजरात सीएम रिलीफ फंड में 5-5 करोड़ रुपये का योगदान करने की घोषणा की है। कंपनी ने कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 100 बिस्तरों का एक अस्पताल तैयार किया है और हर दिन पांच लाख मास्क का उत्पादन कर रही है। साथ ही, कंपनी पीपीई प्रॉटेक्टिव गियर्स और जरूरतमंदों को खाना भी मुहैया करा रही है।
राधाकृष्ण दमानी
एवेन्यू सुपरमार्ट के प्रमोटर राधाकृष्ण दमानी ने पीएम-केयर्स फंड में 100 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। दमानी ने विभिन्न राज्यों को राहत कोष में 55 करोड़ रुपये का योगदान किया है। दमानी ने ये योगदान ग्रुप कंपनी ब्राइट स्टार इन्वेस्टमेंट्स के जरिए किया है।
सज्जन जिंदल
जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने पीएम-केयर्स फंड में 100 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिंदल ने कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए सरकार की हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
गौतम अडाणी
अडाणी फाउंडेशन ने पीएम-केयर्स फंड में 100 करोड़ रुपये का योगदान करने की घोषणा की है। अडाणी फाउंडेशन ने गुजरात सीएम-रिलीफ फंड में 5 करोड़ रुपये तथा महाराष्ट्र सीएम-रिलीफ फंड में 1 करोड़ रुपये का योगदान किया है।
बीसीसीआई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) ने पीएम-केयर्स में 51 करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई है, जिसका मूल उद्देश्य इमर्जेंसी तथा संकट काल से निपटना है। बोर्ड ने कहा, 'हम संकट काल में हम सरकार की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पीएम-केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। उन्होंने कहा, 'जान है तो जहान है और मैं जीवन बचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।' उन्होंने ट्वीट किया, 'यह वह समय है, जब केवल लोगों की जान मायने रखती है। और इसके लिए हमें जहां तक संभव हो सके, सबकुछ करने जरूरत है।
उदय कोटक
कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी उदय कोटक ने रविवार को पीएम-केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। बैंक अलग से इस फंड में 25 करोड़ रुपये का योगदान करेगा। उन्होंने कहा, 'यह समय जीवन और आजीविका बचाने का है।
भूषण कुमार
टी-सीरिज कंपनी के एमडी भूषण कुमार ने पीएम-केयर्स फंड में 11 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया है। उन्होंने कहा, 'हमसे जितना संभव हो सकता है उतनी मदद करना बेहद जरूरी है।' इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में भी दान दिया है।
जूनियर गोल्फर अर्जुन भाटी
पीएम केयर्स फंड में दान देने की इस कड़ी में भारत के जूनियर गोल्फर अर्जुन भाटी का भी नाम जुड़ गया है। खास बात यह है कि उनके इस खास योगदान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहा है। अर्जुन भाटी ने पिछले आठ साल में देश विदेश में जीतीं 102 ट्रॉफियों को 102 लोगों को देकर उनसे जो पैसे आए हैं, उसे पीएम केयर्स फंड में मदद के लिए दान देने का फैसला किया है। अर्जुन से इससे 4 लाख 30 हजार रुपए जुटाए। अर्जुन भाटी से पहले उनकी दादी ने पीएम केयर्स फंड में एक साल की पेंशन दान देने का फैसला किया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications