सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़े काम की खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए। जहां एक ओर सोने के दाम बढ़ गए हैं तो वहीं चांदी के रेट में मामूली तेजी दर्ज की गई है।
नई दिल्ली, मार्च 25। सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़े काम की खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए। जहां एक ओर सोने के दाम बढ़ गए हैं तो वहीं चांदी के रेट में मामूली तेजी दर्ज की गई है। शाम को सोने-चांदी के बाजार बंद होने के वक्त सुबह की तुलना गिरावट देखने को मिली है। हालांकि इतने के बाद भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से सस्ता चल रहा है। अगर आज सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले ये जान लें कि आज गोल्ड-सिल्वर के रेट बढ़ गए हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार सोने-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर टूटकर 52 हजार के करीब पर आ गया, वहीं चांदी भी फिसलकर 69 हजार के बहुत करीब आ गई। सोने-चांदी के दिनभर के भाव की बात करें तो सुबह बाजार खुलते वक्त भी कीमतों में हल्की तेजी आई थी लेकिन शाम को और ज्यादा तेजी के साथ बाजार बंद हुई।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उच्चतम स्तर से सोना 4,208 रु सस्ता
शुक्रवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4,208 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
सोना फिर 52 हजार के करीब
100 रु लुढ़क कर 51892 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 24 मार्च गुरुवार को सोना 51818 पर बंद हुआ था। आज 25 मार्च को शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 174 रुपये तेजी 51992 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 100 रु लुढ़क कर 51892 रुपये पर बंद हुआ।
173 रुपये प्रति किलो लुढ़क कर 68691 रु पर बंद हुई
बीते करोबारी दिन 24 मार्च गुरुवार को चांदी 67864 रु पर बंद हुई थी। वहीं 25 मार्च को शुक्रवार को जबकि चांदी 1,000 रुपये तेजी 68864 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 173 रु लुढ़क कर 68691 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड सुबह का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51992 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51784 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38994 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 68864 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
दोबारा बढ़ी सोने-चांदी की कीमत
रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से दुनियाभर के शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है और इसका असर भारत के बाजार पर भी है। निवेशक सुरक्षित रिटर्न की तलाश में एक बार फिर सोने की ओर लौट रहे हैं, जिससे मांग बढ़ने से सोना दोबारा ऊपर जाने लगा है। वहीं, कोरोना से राहत के बाद औद्योगिक गतिविधियां अब दोबारा जोर पकड़ने लगी है जिससे चांदी की मांग भी बढ़ रही है और कीमतों में उछाल आना शुरू हो गया है।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरुर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
