
How to Buy Cheap Train Tickets : रेल भारत में ट्रांसपोर्ट का सस्ता माध्यम है जिसे हर कोई चुनना पसंद करता है। महामारी के बीच भारतीय रेलवे ने किराया और टिकट प्राइसिंग में कुछ बदलाव किए थे। कुछ विशेष ट्रेनें खास रूटों के लिए चल रही थीं। अब, भारतीय रेलवे ने अपनी सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया है। आईआरसीटीसी की सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। लोगों ने छुट्टियां और ट्रिप प्लान करना शुरू कर दिया है। ज्यादातर लोग सफर के लिए ट्रेन को तरजीह देते हैं और इसलिए उन्होंने पहले से टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है। ट्रेवल के कैटेगरी के आधार पर बुकिंग की लागत ज्यादा या कम हो सकती है। हालांकि, कंसेशन का लाभ उठाकर और कोटा के तहत छूट, कूपन और टिकट बुकिंग साइटों द्वारा दी जाने वाली छूट आदि का लाभ उठाकर कुछ पैसे आप रेल टिकट बुकिंग पर बचा सकते हैं। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ खास ट्रिक्स की जानकारी देंगे।
एडवांस में टिकट बुक करें
यदि आपकी यात्रा प्री-प्लांड है, तो जल्दबाजी में टिकट बुक करने की परेशानी से बचने के लिए अपने टिकट पहले से बुक कर लें। यात्रा के दिन से 120 दिन पहले टिकट बुक करने की कोशिश करें। यह आपको अंतिम मिनट की बुकिंग की दिक्कतों से बचाने में मदद करेगा। साथ ही ग्रुप में यात्रा करने से आपको उसी कोच में बर्थ मिल जाएगी। आपको 'तत्काल बुकिंग' से बचना चाहिए, जिसमें अतिरिक्त शुल्क लगता है।
अपनी बुकिंग स्प्लिट करें
बार-बार सफर करने वाले यात्री कम पैसों का भुगतान करने के लिए स्प्लिट बुकिंग सिस्टम चुनते हैं। लंबी यात्रा के लिए एक ही टिकट बुक करने के बावजूद यात्रा को विभाजित कर कई टिकट बुक करें। मान लीजिए आप नई दिल्ली से पटना जंक्शन की यात्रा करना चाहते हैं। आप अपनी यात्रा या टिकट को दो चरणों में विभाजित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप रायपुर जंक्शन से पटना जंक्शन के लिए अपना टिकट बुक कर रहे हैं, तो रायपुर से टाटानगर जंक्शन के लिए टिकट बुक करें और फिर टाटानगर जंक्शन से पटना जंक्शन के लिए दूसरी ट्रेन में सवार हों।
कैशबैक ऑफ़र पर नजर रखें
अपना टिकट बुक करते समय कैशबैक साइट्स पर हमेशा नजर रखें। आखिरी मिनट की बुकिंग पर भारी रकम खर्च करने के बजाय, इस सर्विस का लाभ उठाएं और कैशबैक ऑफ़र के ज़रिए पैसे बचाएं। कई साइट्स ट्रेन टिकट बुकिंग पर कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर देती हैं।
आईआरसीटीसी पेमेंट कार्ड का प्रयोग करें
आईआरसीटीसी ने एसबीआई के साथ मिलकल टिकट बुकिंग के लिए प्लेटिनम कार्ड लॉन्च किया है। क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करने के बजाय, आप छूट और रिवार्ड प्राप्त करने के लिए आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिक डिस्काउंट कोटा
वरिष्ठ नागरिक कोटे के तहत टिकट बुक करने से आपके पैसे बच सकते हैं। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पुरुष वरिष्ठ नागरिक और 58 वर्ष या उससे अधिक आयु की सभी महिला वरिष्ठ नागरिक इस कोटे का लाभ उठा सकते हैं। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, पुरुष वरिष्ठ नागरिकों के लिए 40% और महिला वरिष्ठ नागरिक यात्रियों के लिए 50% की रियायत दी जाती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
