Best Shopping Tips : फेस्टिव सीजन चल रहा है। कल देश भर में दिवाली मनाई जाएगी। इसलिए आपको बाजार सहित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भारी छूट के कई एक ऑफर मिल जाएंगे। इस समय हर तरफ सेल, ऑफर्स और डिस्काउंट की भरमार है। दिवाली की शॉपिंग के लिए मन बना चुके ग्राहक इन डील्स से नहीं बच सकते। स्मार्टफोन पर हर वेबसाइट पर दुनिया भर के एड दिखाए जा रहे हैं। आप भी इन ऑफर्स का फायदा उठा कर भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ शॉपिंग कर सकते हैं। मगर फेस्टिव सीजन में अपने खर्चों पर रखना भी जरूरी है। कहीं ऐसा न हो कि आप ऑफर के चक्कर बेवजह की शॉपिंग कर डालें। इससे आप कर्ज के जाल में फंस सकते हैं। ऐसे में कुछ टिप्स फॉलो करें, जो हम आपको आगे बताएंगे।

बजट बनाना जरूरी
फेस्टिव सीजन के दौरान खर्चे बहुत होते हैं। ऐसे में आपको अपने खर्चे मैनेज करना बहुत जरूरी है। फेस्टिव सीजन में अंधाधुंध पैसा खर्च हो सकता है। ऐसे में बजट आपको ये बताएगा कि आपको कितना खर्च करना है। यदि आपके त्योहारी खर्चे के लिए 20,000 रुपये का बजट है, तो फिर आपके सारे छोटे-बड़े खर्चे इसी में निपटने जरूरी हैं।
खर्चों पर नजर रखें
बजट बनाना एक आसान काम है। मगर इससे अगला कदम थोड़ा मुश्किल है। आपको बजट बनाने के बाद खर्चों पर नजर भी रखनी है। सेल, ऑफर और डिस्काउंट्स का फायदा उठाते हुए भी आपको पैसा तो खर्च करना ही है। इसलिए आपको खर्चों पर नजर रखना बहुत जरूरी है। इसका एक तरीका यह है कि खर्चों को लिखते रहें ताकि आपको पता रहे कि आपका कितना पैसा खर्च हो गया है।

लोन से बचें
ये जान लीजिए कि आपको उधारी नहीं करनी है। आप केवल अपनी जेब के पैसे खर्च करें। शॉपिंग ऐसी चीज बिल्कुल नहीं है, जिसके लिए आप लोन लें। आज कल कर्ज लेना तो बहुत आसान है, मगर आप इसे चुकाने में दिक्कतों का सामना कर सकते हैं। बैंक आपको प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन दे देगा। मजे मजे में उनसे शॉपिंग के बाद आपको भारी चार्ज या ब्याज देना होगा, जो जेब पर भारी बोझ होगा।
डिस्काउंट का भरपूर फायदा उठाएं
बजट के अंदर खरीदारी करने का एक तरीका है कि आप ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट्स का फायदा उठाएं। अलग-अलग साइट्स चेक करें। बाजार में घूमें और वहां से खरीदारी करें, जहां से आपको सबसे अधिक छूट मिल रही हो। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, घरेलू सामान और कपड़े आदि हर तरह के प्रोडक्ट्स पर आपको इस समय डिस्काउंट मिलेगा। लोकल मार्केट में भी ऑफर्स चेक करें।

केवल जरूरी सामान खरीदें
ये सबसे अहम पॉइंट्स है। आपको फालतू खरीदारी से बचना है। इसके लिए आपको कोशिश ये करनी है कि आप कोई भी फालतू प्रोडक्ट्स न खरीदें। इससे आप कभी भी बेवजह का पैसा नहीं खर्च करेंगे। आपको अपनी प्राथमिकता तय करनी चाहिए। केवल वहीं आइटम खरीदें, जो बहुत ज्यादा आवश्यक हैं। फिर आपके पास एक्सट्रा बजट बचे तो आप वे प्रोडक्ट खरीद सकते हैं, जो जरूरी नहीं हैं। कई लोग ऑफर के चक्कर में वे वस्तुएं जल्दी खरीद लेते हैं, जो काम की नहीं होतीं। फिर वे वो चीजें नहीं खरीद पाते जो उनके लिए जरूरी होती हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications