
How to improve CIBIL : लेंडर (लोन देने वाला), बैंक या एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) उधार पैसा देने से पहले उधार लेने वाले के क्रेडिट स्कोर को चेक करते हैं। हमारे देश में इसीलिए सिबिल या क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड सबसे अहम क्रेडिट रिपोर्ट मानी जाती है। जब आप कोई भी सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड लोन लेना चाहते हैं तो उस समय सिबिल बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। यदि आपका सिबिल अच्छा हो तो आपको लोन फटाफट मिल सकता है। पर यदि सिबिल कम हो तो आपको लोन मिलने में दिक्कत आएगी। ऐसे कई कारण या गलतियाँ हैं जिनके नतीजे में किसी का भी सिबिल क्रेडिट स्कोर घट सकता है। वहीं सबसे बड़ी गिरावट आपके लोन डिफॉल्ट के बाद आ सकती है। तब सिबिल स्कोर में सुधार करना एक मुश्किल हो काम हो सकता है। लेकिन यह असंभव नहीं है। हम यहां यही बताएंगे कि आप कैसे लोन डिफॉल्ट होने पर भी अपना सिबिल सुधार सकते हैं।
क्यों गिरता है सिबिल
ड्यू डेट के बाद अपने लोन या बकाया क्रेडिट कार्ड बिल की ईएमआई का भुगतान न करने से आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान होगा और वो भी खास कर लंबी अवधि में। जब तक आप इस बकाया का भुगतान नहीं करेंगे तब तक आपका क्रेडिट स्कोर तेजी से घटता रहेगा। जाहिर सी बात है इससे आपको खराब स्कोर का सामना करेगा। दूसरे जब तक किसी लोन लेने वाले पर कोई कर्ज बचा है, तो इस संभावना लगभग शून्य होती है कि कोई बैंक आपको नया लोन दे।
क्या होता है लो-सिबिल स्कोर का नतीजा
कम सिबिल स्कोर का मतलब है कि आप एक हाई रिस्क वाले उधारकर्ता (लोन लेने वाला) हैं। ऐसे में नया लोन प्राप्त करने की आपको दिक्कत होगी, क्योंकि बैंक आपको लोन देने में कतराएगा। हालांकि लोन या क्रेडिट कार्ड पेमेंट में यदि आप चूक जाएं तो भी आप अपना सिबिल स्कोर सुधार सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ कदम उठाने होंगे।
सबसे पहले क्या करें
अगर आप एक या एक से अधिक ईएमआई या बिल चुकाने में चूक जाएं और आपका क्रेडिट स्कोर खराब होने लगे तो उसे बेहतर बनाने के लिए पहला और सबसे महत्वपूर्ण काम अपनी बकाया राशि का पूरी तरह से भुगतान करने का करें। पर इस दौरान आपको ये ध्यान रखना है कि आपकी बकाया राशि को चुकाया जाए न कि सेटलमेंट किया जाएं। अकसर बैंक बकाया राशि को सेटल करने के लिए एक बार में पैसा ले सकते हैं। इस मामले में, आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में लोन अकाउंट बंद नहीं बल्कि "सेटल्ड" दिखेगा। इसका मतलब है कि आप बकाया राशि चुकाने में असमर्थ रहे। "बकाया" लोन अकाउंट बैंक के लिए आपकी तरफ से जोखिम का संकेत है और तब आपको कोई नया लोन मिलने की संभावना नहीं बनेगी। इसलिए कोशिश करें कि आप पूरा बकाया चुकाएं।
ये है दूसरा कदम
आपको अपने क्रेडिट उपयोग को कम रखना है। इससे भी क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। यानी आपकी क्रेडिट लिमिट जितनी है उसका 30-40 फीसदी ही इस्तेमाल करें। अधिक क्रेडिट का इस्तेमाल ये बताता है कि आपकी जरूरत ज्यादा है। ये आपकी छवि नकारात्मक बनाएगा। आपको हर बार सारे क्रेडिट कार्ड बिलों और ईएमआई की फुल और समय पर पेमेंट करनी है ताकि आपके रीपेमेंट रिकॉर्ड में सुधार हो।
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल
जानकार कहते हैं कि अगर आपके पास कोई एक्टिव क्रेडिट अकाउंट नहीं है, तो आप एक सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड लें और अपने रीपेमेंट रिकॉर्ड को बेहतर बनाने के लिए इसका सही से उपयोग करें। पर क्रेडिट स्कोर में किसी भी बड़े सुधार में समय लग सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications