नई दिल्ली, जून 6। अधिकांश भारतीय मेट्रो शहरों में आवासीय रियल एस्टेट की मांग में तेजी देखी जा रही है। पिछले दो साल इस क्षेत्र के लिए बहुत अच्छे रहे हैं क्योंकि खरीदारों ने काफी कम ब्याज दरों का फायदा उठाया। मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेश में 78 फीसदी की वृद्धि देखी गई, जबकि बेंगलुरु जैसे शहरों में कीमतों में अच्छी वृद्धि देखी गई। हालाँकि जैसा कि बुल मार्केट के मामले में होता है, एफओएमओ (तेजी पर चूक जाने का डर) अक्सर बुनियादी बातों के बजाय निवेशकों की भावना को प्रभावित करता है जिससे गलत निर्णय होते हैं और नतीजे में नुकसान होता है। ये समय रियल एस्टेट में निवेश का है, क्योंकि इस सेक्टर में तेजी बरकरार रहने की उम्मीद जताई गयी है। पर आपको कुछ चीजों को ध्यान में रखना होगा।
मार्केट रिसर्च
आपको बिल्डर, क्षेत्र और संपत्ति के बारे में पूरी तरह से स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। निवेश उद्देश्य के लिए, संभावित मांग, उस विशेष स्थान के मार्केट फ्यूचर के रुझान और ट्रिगर्स का अध्ययन करना महत्वपूर्ण है जिससे कीमतों में वृद्धि होने की संभावना है। इसी तरह आपको प्रॉपर्टी के आस-पास की आगामी परियोजनाओं, बिजनेस / आईटी पार्कों आदि के बारे में भी जानकारी लेनी चाहिए। ऐसी चीजें आपकी प्रॉपर्टी की वैल्यू बढ़ाती हैं।
जियोग्राफी
यदि कोई खरीदार एक से अधिक संपत्तियों में निवेश करना चाहता है, तो केवल एक बाजार पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश करना उचित है। कई क्षेत्रों में निवेश करने से जोखिम कम हो सकता है और हाई रिटर्न सुनिश्चित हो सकता है। कई क्षेत्रों में निवेश करने से पहले, रिसर्च को सही ढंग से करने और अलग-अलग क्षेत्रों के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को जानने से आप फायदे में रहेंगे।
डायवर्सिफिकेशन
हाउसिंग रियल एस्टेट अच्छा है लेकिन बाजार में अन्य विकल्प भी हैं जैसे आरईआईटी आदि, जो एक निवेशक को म्यूचुअल फंड की तर्ज पर बड़ी वाणिज्यिक परियोजनाओं में थोड़ा-थोड़ा निवेश करने की सुविधा देता है। सभी सेगमेंट में निवेश को फैलाने से किसी विशेष कैटेगरी में किसी भी संभावित डाउनट्रेंड का प्रभाव कम हो जाता है।
डेवलपर की विश्वसनीयता
पिछले 30 वर्षों में, कई बिल्डरों ने खरीदारों को ठगा है। डेवलपर की विश्वसनीयता पर रिसर्च संपत्ति में निवेश का अहम हिस्सा है। डेवलपर की विश्वसनीयता जांचने के लिए उसकी पुरानी परियोजनाओं की डिटेल लें। हो सके तो उसके पुराने ग्राहकों से बात करें। ध्यान रहे कि एक अच्छी क्वालिटी वाली परियोजना अधिक निवेशकों, खरीदारों और किरायेदारों को आकर्षित करेगी, जिससे बेहतर रिटर्न मिलेगा।
निवेश क्षितिज (इनवेस्टमेंट हॉरिजोन)
रियल एस्टेट एक टेंजिबल एसेट है और इसके लिए बहुत धैर्य की आवश्यकता होती है। शेयर बाजार के उलट यहां निवेश के फायदों को प्राप्त करने के लिए आपके पास मध्यम से लंभी अवधि का समय (क्षितिज) होना चाहिए। यदि कोई संपत्ति को लंबे समय तक अपने पास रख सकता है, तो वे नुकसान के जोखिम को काफी हद तक टाल सकता है। सही समय पर आप प्रॉपर्टी बेच भी सकते हैं। इसलिए, जोखिम लेने की क्षमता का उपयोग करने और समय सीमा का मूल्यांकन करने की सलाह दी जाती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications