एलआईसी सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसे देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल है। इसकी वजह यह है कि इसकी पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है।
नई दिल्ली: एलआईसी सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसे देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल है। इसकी वजह यह है कि इसकी पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है। सरकारी संस्था होने की वजह से यहां पैसा डूब नहीं सकता। LIC :10वीं पास भी ऐसे कर सकते हैं मोटी कमाई, जानिए कैसे करें अप्लाई ये भी पढ़ें

एक बार किश्त भरें जीवनभर पेंशन उठाएं
एलआईसी पॉलिसी में निवेश करना लोगों की पहली पसंद है। इसकी पॉलिसी में निवेश करने से एक्सीडेंट से लेकर किसी तरह के खतरे में जहां बीमा की सुविधा मिलती है। वहीं मेच्योरिटी पर रिटर्न भी अच्छा-खासा मिलता है। यही वजह है कि देश में ज्यादातर परिवारों ने लाइफ इन्श्योरेंस की कोई न कोई पॉलिसी जरूर ले रखी है। एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी के तहत पॉलिसीधारक को केवल एक बार किश्त देने के बाद जीवनभर पेंशन का लाथ उठाने का मौका मिलता है।
एलआईसी ने फिर शुरू किया पॉपुलर जीवन अक्षय प्लान
एलआईसी में निवेश करना कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है। जीवन अक्षय पॉलिसी एक एन्यूटी प्लान है और इसमें एकमुश्त निवेश के बाद पेंशन लाभ मिलता है। हाल में कंपनी ने इस बंद हो चुकी कुछ फीचर्स जोड़कर फिर से शुरू किया है। यह कंपनी का सबसे ज्यादा पॉपुलर प्लान भी माना जाता है। इस पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि निवेश के तुरंत बाद ही आप पेंशन लाभ ले सकते हैं।
क्या है एन्युटी स्कीम
किसी भी एन्युटी स्कीम में निवेश की गई रकम पर ब्याज लगाकर एक तय समय के बाद इनकम मिलती है। इसमें हर महीने इनकम हासिल किया जा सकता है। इस तरह, एकमुश्त निवेश के बाद ऐसी योजनाओं में नियमित तौर पर एक निश्चित आय होती रहती है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदें प्लान
एलआईसी ने हाल ही में ग्राहकों के लिए एक खास प्लान शुरू किया था, जिसमें आप सिर्फ एक बार पैसा लगाकर जिंदगी भर कमाई कर सकते हैं। इस खास प्लान का जीवन अक्षय है। जिन भी लोगों को बुढ़ापे में पेंशन की चिंता रहती है उनके लिए ये बेस्ट प्लान है। इस प्लान को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदा जा सकता है। तो चलिए बता दें कि पॉलिसी के जरिए जिंदगी भर कमाई कैसे कर सकते हैं।
इस पॉलिसी की ये हैं शर्तें
- कोई भी भारतीय नागरिक इस पॉलिसी में निवेश के लिए पात्र है
- उम्र 30 से 85 साल के बीच हो
- एक परिवार के कोई भी दो सदस्य इसमें ज्वाइंट एन्यूटी ले सकते हैं
- न्यूनतम एक लाख रुपये निवेश किया जा सकता है
- न्यूनतम सालाना पेंशन 12 हजार रुपये तय है
- 3 महीने (पॉलिसी जारी करने की तारीख से) बाद लोन सुविधा भी इसके जरिए मिलती है।
पेंशन कैसे लेनी है इसके भी विकल्प
वार्षिक, अर्धवार्षिक, तिमाही और मासिक आधार पर पेंशन पा सकते हैं
पेंशन पर इनकम टैक्स के 80सी के तहत टैक्स
पेंशन पाने के 10 अलग-अलग विकल्प मौजूद होते हैं
Annuity payable for life at a uniform rate' (प्रति महीने पेंशन विकल्प ‘A') चुनने पर हर महीने पेंशन की व्यवस्था करता है।
हर महीने मिलेगी अच्छी पेंशन
ऐसे समझे अगर कोई व्यक्ति 81 साल की उम्र में इस पॉलिसी में निवेश करता है और 900000 का सम एश्योर्ड चुनता है तो उसे कुल 916200 रुपये का एक प्रीमियम भरना होगा। इसके बाद प्रति माह पेंशन का विक्लप चुना है तो उसे हर महीने 12326 रुपये की पेंशन मिलेगी।
ऑनलाइन ऐसे चेक करें एलआईसी पॉलिसी स्टेट्स
- अपनी पॉलिसी स्टेट्स को जानने के लिए एलआईसी के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.licindia.in/ पर जाएं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट लिंक https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#Register पर जाएं।
- अब अपना नाम, पॉलिसी संख्या, डेट ऑफ बर्थ डालें।इसके बाद जब आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तो आप अपना एलआईसी अकाउंट खोलकर स्टेट्स जांच सकते हैं।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications