आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। हर भाई-बहन को इस त्योहार का इंतजार रहता है। इस दिन भाई अपनी बहनों को कुछ-न-कुछ गिफ्ट देते हैं।
नई दिल्ली: आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। हर भाई-बहन को इस त्योहार का इंतजार रहता है। इस दिन भाई अपनी बहनों को कुछ-न-कुछ गिफ्ट देते हैं। ये बात भी सच है कि रक्षाबंधन ऐसा ही एक त्योहार है जो बहन-भाई के रिश्ते को मजबूत करता है।

यह ऐसा रिश्ता है जो एक-दूसरे के प्रति विभिन्न जिम्मेदारियों-देखभाल के ईद-गिर्द घूमता है। वहीं ऐसा भी देखा गया हैं कि भाई रक्षाबंधन पर अक्सर असमंजस में रहते हैं कि बहन को गिफ्ट क्या दें। तो क्यों न इस रक्षाबंधन अपनी बहनों को कुछ ऐसा दे जो उनके जीवन को सुरक्षित कर दे। जीवन भर बहनों की रक्षा करने का वादा करने वाले भाई इस रक्षाबंधन अपने बहनों को फाइनेंशियली स्पोर्ट कर सकते है।
एसआईपी करें
हर कोई आज के समय में एसआईपी में निवेश कर रहा है। एसआईपी में निवेश करना वाकई अच्छा विकल्प है। एसआईपी व्यक्ति की वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ाता है। आपका यह गिफ्ट बहन की उन इच्छाओं को पूरा कर सकता है जो अधूरी गई हों, मसलन लंबी विदेश यात्रा या कोई एजुकेशनल कोर्स जो वह करना चाहती हों, आदि।
क्या है एसआईपी: बता दें कि म्यूचुअल फंड कंपनियों ने यह सुविधा उन निवेशकों के लिए शुरू की है जो किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में एकमुश्त बड़ी रकम निवेश नहीं कर सकते हैं। यह उन्हें छोटी मात्रा में एक निश्चित रकम तिमाही/मासिक आधार पर निवेश करने की सुविधा देता है। इसे 500 या 1,000 रुपए प्रति माह से शुरू किया जा सकता है। यदि निवेशक एसआईपी खाते में जमा होने वाली रकम को बढ़ाना चाहता है तो वह बाद में स्टेप-अप एसआईपी के जरिए इसे बढ़ा सकता है।
सोने में निवेश
आप इस बात से बखुबी अवगत है कि सोने की कीमत में लगातार तेजी आ रही है। यह लगातार नया रेकॉर्ड बना रहा है। सोना को दुनियाभर में सुरक्षित निवेश माना जाता है। जब कभी इकॉनमी संकट में होता है या फिर शेयर बाजार धड़ाम होता है, निवेशक सोने की तरफ भागते हैं और यही वजह है कि कोरोना संकट के समय में यह आसमान छू रहा है। अगर फिजिकल गोल्ड में निवेश नहीं करना चाहते हैं तो गोल्ड ईटीएफ में निवेश किया जा सकता है। इसके लिए भी डीमैट अकाउंट की जरूरत होती है।
हेल्थ इंश्योरेंस
मौजूदा हालात को देखते हुए आप आपनी बहन को हेल्थ इंश्योरेंस भी दे सकते है। IRDAI के निर्देश पर अब इंश्योरेंस कंपनियों ने स्पेशल कोरोना कवच पॉलिसी भी लॉन्च की है। यह 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख तक का होता है। ऐसे में अगर आपकी बहन के पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है तो आप उन्हें यह गिफ्ट दे सकते हैं।
एफडी गिफ्ट करें
अपनी बहन के लिए एक निश्चित राशि का फिक्स्ड डिपॉजिट करा सकते हैं। एफडी पर अच्छी ब्याज मिल जाती और जरूरत पड़ने पर इसे तुड़वा भी सकते हैं। एफडी भविष्य में आपकी बहन के बड़ें काम आ सकती है। इस तरह से निवेश करने पर आपकी बहन को कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सेविंग/डीमैट अकाउंट खुलवाएं
अगर आपकी बहन के नाम पहले से सेविंग और डीमैट अकाउंट है तो ठीक है। अगर नहीं है तो यह काम कर सकते हैं। कई ऐसे बैंक हैं जो महिलाओं के लिए विशेष सुविधा देते ऑफर करते हैं। अकाउंट खुल जाने के बाद उसमें कुछ पैसे FD के लिए जमा कर सकते हैं। वैसे रिटर्न काफी कम मिलता है ऐसे में इक्विटी में निवेश किया जा सकता है जहां बेहतर रिटर्न मिलता है। इक्विटी में निवेश के लिए डीमैट का होना जरूरी है। इक्विटी में डायरेक्टली या फिर म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश किया जा सकता है। इसके अलावा भी निवेश के कई साधन हैं। अगर वह समझदार और कमाने वाली हैं तो फाइनैंशल प्लानिंग में भी उनकी मदद की जा सकती है।
गोल्ड यूनिट व गोल्ड ईटीएफ गिफ्ट करें
गोल्ड यूनिट यानी असल सोने की जगह पर सोने की न्यूनतम मात्रा गिफ्ट कर सकते हैं। सोने की कीमत बढ़ने पर आपके ईटीएफ यूनिट की कीमत भी बढ़ेगी। जरूरत पड़ने पर आपकी बहन ईटीएफ यूनिट को बेचकर उसी के बराबर का सोना व सोने के गहने खरीद सकती है। बता दें कि यह एक म्यूच्यूअल फण्ड है, जिसमे हम पूंजी को गोल्ड में निवेश करते हैं। गोल्ड ईटीएफ फण्ड की नेट एसेट वैल्यू का निर्धारण सोने की कीमत के आधार पर होता है। आपको जानकर खुशी होगी की इसे घर बैठे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। इसमें 10 ग्राम या 1 ग्राम में भी निवेश कर सकते हैं गोल्ड ईटीएफ फण्ड में निवेश का एक अच्छा माध्यम हो सकता है। यह खासकर उनके लिए है जो भाई अपनी बहन को कुछ सेविंग पर्पस से देना चाहते हो।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications