इन दिनों दुनिया भर के कई देशों में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लॉकडाउन की स्थिति है। बड़ी-बड़ी सरकारी एवं प्राइवेट कंपनियां अपने कर्मचारी को वर्क फ्रॉम होम दे रहे है।
नई दिल्ली: इन दिनों दुनिया भर के कई देशों में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लॉकडाउन की स्थिति है। बड़ी-बड़ी सरकारी एवं प्राइवेट कंपनियां अपने कर्मचारी को वर्क फ्रॉम होम दे रहे है। वहीं देखा गया है कि लॉकडाउन के दौरान भारत में इंटरनेट का उपयोग भी काफी बढ़ गया है। इतना ही नहीं कर्मचारियों को हाई स्पीड ब्रॉडबैंड देने के लिए लगभग सभी कंपनियों ने अपने अपने प्लान उतार दिए हैं।

तो अगर आप घर से काम कर रहे हैं और अपने लिए नया हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन बुक करना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको बताएगें कि कौन का कनेक्शन बढ़िया है। इसके साथ ही हम आपको यहां कनेक्शन बुक करने के स्टेप्स बताएंगे, जिनके जरिए आप घर बैठे ही अपने लिए नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन बुक कर पाएंगे। बीएसएनएल, रिलायंस जियो और एयरटेल हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन के बारे में आपको बताते है जिसके जरिए कुछ आसान स्टेप्स में ही आपको कनेक्शन मिल जाएगी।
जानिए बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन बुक करनें का तरीका
- बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन बुक करने के लिए सबसे पहले http://udaan.bsnl.co.in/lead_input_form.php पर जाएं।
- इसके बाद अपना टेलीकॉम सर्किल चुनें। अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
- यहां आपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी एंटर करें।
- आपको कई सारी सर्विस दिखाई देंगी, जिसमें से आपको ब्रॉडबैंड सेवा को चुनना होगा।
- इतना करने के बाद ब्रॉबैंड प्लान चुनकर सबमिट करें।
- प्लान चुनने के बाद अपना पता एंटर करके इंस्टॉलेशन के लिए दिन और समय का चुनाव करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब आपका कनेक्शन बुक हो जाएगा।
जानिए जियो का फाइबर कनेक्शन बुक करनें का तरीका
- अगर आप जियो फाइबर का कनेक्शन लगवाना चाहते हैं, तो आपको सबसे कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाना होगा।
- यहां आपको जियो फाइबर ऑप्शन लिखा दिखाई देगा, इसपर क्लिक करें। अब आपको प्लांस ऑप्शन दिखेगा। इस क्लिक करें।
- प्लांस ऑप्शन चुनने के बाद आपके सामने कंपनी के कई सारे ब्रॉडबैंड प्लान आएंगे, जिसमें आपको अपने हिसाब से किसी एक को चुनना होगा।
- प्लान चुनने के लिए Know More पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी, जिसमें आपको I'm interested लिखा दिखाई देगा। इसपर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी। इसमें न्यू कस्टमर के विकल्प पर क्लिक करें और प्लान चुनने के बाद मोबाइल नंबर और ई-एमआई आईडी एंटर करके जनरेट ओटीपी पर टैप करें। अब आपके पास ओटीपी आएगा।
- ओटीपी एंटर करने के बाद आपके नाम पर कनेक्शन बुक हो जाएगा और 24 घंटे के अंदर कर्मचारी कनेक्शन इंस्टॉल कर देंगे।
जानिए एयरटेल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन बुक करनें का तरीका
- अगर आप एयरटेल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाएं।
- यहां आपको ब्रॉडबैंड ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करके बाय न्यू कनेक्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको कंपनी का 799 रुपये वाला प्लान, 999 रुपये वाला प्लान और 1,499 रुपये वाला प्लान दिखाई देगा। इन तीनों में से किसी एक चुनें।
- प्लान चुनने के बाद नीचे की तरफ आपको 299 रुपये में अनलिमिटेड डाटा मिलने का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अगर आप अनलिमिटेड डाटा ऑप्शन को चुनना चाहते हैं, तो उसपर क्लिक करें, नहीं तो Continue के विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- अब अपना नाम, शहर और मोबाइल नंबर एंटर करके सबमिट करें। इसके बाद आपका कनेक्शन बुक हो जाएगा। 24 घंटे के बाद कंपनी के कर्मचारी कनेक्शन इंस्टॉल कर जाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications