How to change bank Banch: आज के समय में बैंक में हर किसी का अकाउंट होना कोई खास बात नहीं है। भारत में लोगों का पढ़ाई, नौकरी या अन्य वजहों से एक शहर से दूसरे शहर में शिफ्ट होना आम बात है। ऐसे में बैंक खाता उस शहर में न होने से काफी परेशानी होती है। होम ब्रांच पूराने शहर में होने की वजह से व्यक्ति बैंक संबंधित कई काम कर नहीं पाते हैं। इन तमाम परेशानियों से बचने के लिए आप अपने बैंक का ब्रांच चेंज कर सकते हैं।

SBI और PNB में नेटबैंकिग के माध्यम से बदल सकते हैं ब्रांच
SBI और PNB के ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग की मदद से अपना होम ब्रांच बदल सकते हैं। यह दोनो सरकरी बैंक अपने ग्राहकों को होम ब्रांच बदलने की सुविधा देते हैं। होम ब्रांच बदलने के लिए खाताधारक के पास इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा चालू होनी चाहिए। ग्राहक के पास इंटरनटे बैंकिग का यूज़र आईडी तथा पासवर्ड होना चाहिए। अगर ग्राहक ने अभी तक नेट बैंकिंग की सुविधा शुरू नहीं कराई है तो, होम ब्रांच बदलने के लिए ग्राहक को पहले बैंक पर जाकर नेट बैंकिंग शुरू करवाना होगा।

एसबीआई में कैसे चेंज कर सकते हैं बैंक की शाखा
अगर आप एसबीआई के अकाउंट होल्डर हैं तो होम ब्रांच बदलने के लिए सबसे पहले आपको एसबीआई की वेबसाइट www.onlinesbi.com पर विजिट करना होगा। इटंरनेट बैंकिंग में लॉग इन करे। इसके बाद आप ई सर्विस के विकल्प को क्लिक करेंगे। यहां लेफ्ट साइड में आपको क्विक लिंक टैब के अंदर ट्रांसफर ऑफ़ सेविंग अकाउंट सेक्शन को ओपेन करना होगा। आपके पास एक नया पेज खुलेगा। नए खुले पेज में ट्रांसफर किया जाने वाले सेविंग अकाउंट को सेलेक्ट करें। अगर एसबीआई में केवल एक सेविंग अकाउंट है तो यह खुद ही सेलेक्ट हो जाएगा। इसके बाद आप जिस ब्रांच में अपने खाते को ट्रांसफर करना चाहते हैं उसको कोड डालकर गेट ब्रांच नेम के विकल्प पर क्लिक करे। यहां आफको ब्रांच दिखेगा। आपको एक पेज पर रुल्स दिखेंगे। इसे पढ़ने के बाद आप इसे सबमिट कर दे। इसके लिए आपको सभी जानकारी सही सही भरना होगा। आपके मोबाईल नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा, इसे डालकर आप अपने ब्रांच चेंज करने के रिकवेस्ट को पूरा करेंगे। अब कुछ दिन में आपको होम ब्रांच चेंज हो जाएगा।

PNB के ग्राहक कैस बदले अपना होम ब्रांच
PNB के ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग के के माध्यम से ब्रांच चेंज करने का अनुरोध कर सकते हैं। नेट बैंकिगं के वेबसाइट पर लॉगिन करके अदर सर्विस के विकल्प को चुने। फिर आपको चेंज होम ब्रांच का विकल्प दिखेगा इसे सेलेक्ट करने के बाद आपको अपनी एकाउंट डिटेल भरनी होगी। फिर ब्रांच आईडी चुनकर आप अपना होम ब्रांच बदल सकते हैं। आपके रिक्वेस्ट सबमिट करने के थोड़े दिनों में आपका होम ब्रांच चेंज हो जाएगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
