इस दिवाली अगर आप भी खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती है तो खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। ऐसी बहुत सारी बिजनेस आइडियाज है जहां आप घर को देखने के साथ ही साथ कमाई भी कर सकते है।
नई दिल्ली: इस दिवाली अगर आप भी खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती है तो खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। ऐसी बहुत सारी बिजनेस आइडियाज है जहां आप घर को देखने के साथ ही साथ कमाई भी कर सकते है। पैसा तो हर कोई कमाना चाहता है, लेकिन रोज-रोज ऑफिस जाना किसी को पसंद नहीं।

तो चलिए आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आईडिया के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं। आपको बता दें आजकल ऑनलाइन फूड डिलिवरी की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है तो ऐसे में आप अपना रेस्टोरेंट खोलकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस में कमाई के साथ-साथ ग्रोथ की बेहतर संभावना है। अच्छी बात तो ये है की इसके लिए आपको हर वक्त रेस्टोरेंट में बैठने के लिए जरुरत नहीं है आप मैनेंजर के जरिए सारी अपडेट हासिल कर सकते है।
रेस्टोरेंट खोलने से पहले तय कर लें ये बातें
आपको बता दें रेस्टोरेंट शुरू करने से पहले आप ये तय कर लें कि आपको वेज रेस्टोरेंट खोलना है या फिर नॉनवेज। इसके बाद में यह तय करें कि आपको सिर्फ फास्ट फूड पर फोकस रखना है या फिर आपके रेस्टोरेंट में सभी वैरायटी मिलेंगी। इसके अलावा आप थींम बेस्ड रेस्टोरेंट भी खोल सकते हैं।
जानिए कितने रुपए की होगी जरूरत
अच्छा रेस्टोरेंट खोलने के लिए 7-12 लाख रुपए की जरूरत होती है। अगर जमीन खुद की हो तो इसकी कॉस्ट और कम हो सकती है। आपको बता दें कि इस बिजनेस में सबसे ज्यादा खर्च बिल्डिंग का आता है, लेकिन आप किराए पर जगह लेकर भी ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको 700 से 1500 स्क्वायर फीट जगह की जरूरत होगी।
ऐसे करें बिजनेस का मार्केटिंग
इसके अलावा इस बिजनेस के लिए आपको लाइसेंस की भी जरूरत होगी। पहला आपको फूड सेफ्टी लाइसेंस लेना होता, जो खाद्य विभाग से मिलता है। इसके लिए आपको रेस्त्रां का पूरा खाका, जमीन का हक आदि पेपर तैयार करके विभाग को दिखाने होते हैं। इसके साथ ही हेल्थ लाइसेंस यह हेल्थ विभाग और नगर निगम से भी मिलता है। अगर आप बार भी साथ में खोलते हैं, तो आपको इसका लाइसेंस कलेक्ट्रेट से लेना होगा। किसी भी बिजनेस की सफलता उसकी मार्केटिंग पर निर्भर करती है तो अगर आप रेस्टोरेंट से पहले और बाद में इसकी अच्छी मार्केटिंग करें, जिससे आपका बिजनेस अच्छा ग्रोथ करे। इसके लिए आप मीडिया में विज्ञापन, सोशल साइट्स पर विज्ञापन या पोस्टर और बैनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यू-ट्यूब
वैसे तो अधिकतर लोग यू-ट्यूब का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इस मनोरंजन के साथ-साथ अच्छा पैसा भी कमाया जा सकता है। इसके लिए यू-ट्यूब पर एक चैनल बनाना होगा और फिर उस पर यूनीक वीडियो अपलोड करनी होंगी। इसके बाद गूगल का अप्रूवल लेकर आप अपने हर वीडियो से आप पैसे कमा सकते हैं। जितना अधिक आपकी वीडियो देखी जाएगी, उतना ही पैसा आप कमाएंगे।
ऑनलाइन मार्केटिंग
अगर आप कपड़ों, जूतों, खाने-पीने के सामान या अन्य किसी चीज को बेचने का काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन रोज-रोज दुकान पर बैठना अच्छा नहीं लगता, तो इसके लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं। इसके लिए स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और कई अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल मददगार साबित हो सकते हैं, जहां रजिस्टर करके आप अपना सामान ऑनलाइन बेच सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
