नई दिल्ली, अप्रैल 5। आम जनता पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से परेशान है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे पिछले दो हफ्तों में दरों में कुल वृद्धि 9.20 रुपये प्रति लीटर हो गई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 103.81 रु मुकाबले 104.61 रु प्रति लीटर हो गयी है, जबकि डीजल के रेट 95.07 रु प्रति लीटर से बढ़ कर 95.87 रु हो गए हैं। देश भर में ये वृद्धि की गई है। मगर स्थानीय टैक्सेशन के आधार पर अलग-अलग राज्यों में बढ़ोतरी अलग-अलग है। बताते चलें कि 22 मार्च को शुरू हुई बढ़ोतरी के बाद से अब तक कीमतों में यह 13वीं वृद्धि है। यानी पिछले 15 दिन में 13 बार ईंधन के दाम बढ़े हैं। यदि आप भी इस बढ़ती कीमत से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है। क्योंकि हम आपको एक ऐसी ऐप के बताएंगे, जिससे आप ये जान सकते हैं कि सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां मिल रहा है।
स्मार्टड्राइव
स्मार्टड्राइव ऐप बहुत काम की है। ये ऐप भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की है। इससे आप पेट्रोल-डीजल के रोज के रेट जान सकते हैं। आपको इससे लोकल फ्यूल स्टेशन का भी पता चल जाएगा। क्योंकि ये आपको उसकी लोकेशन बताएगी। मगर इस ऐप का सबसे बड़ा काम है ये बताना कि आपके आस-पास सस्ती कीमत पर कहां से फ्यूल खरीदा जा सकता है। जी हां यही वो ऐप है, जिस पर ये पता कर सकते हैं कि आस-पास कहां सस्ता फ्यूल मिल रहा है।
और भी हैं फायदे
बीपीसीएल की वेबसाइट के अनुसार क्विक, सुविधाजनक और नो-कॉन्टैक्ट, स्मार्टड्राइव चलते-फिरते मॉडर्न कंज्यूमर के लिए वन-स्टॉप ऐप है। यह ऐप आपको क्यूआर कोड स्कैन करके और परेशानी से बचने और समय बचाने के लिए 'रिपीट लास्ट फ्यूलिंग' सुविधा के साथ कुछ ही सेकंड में पेमेट करने में सक्षम बनाती है। आप ऐप पर अपनी एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं।
मिलते हैं रिवार्ड्स
यह ऐप न केवल आपके ड्राइव को आसान बनाती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि यह आपको हर फ्यूल ट्रांजेक्शन पर रिवार्ड दिलवाए। यह आपको 0.75 फीसदी डिजिटल इंसेंटिव और पेट्रोमाइल्स [बीपीसीएल लॉयल्टी पॉइंट्स] देती है जिसे आप बाद में रिडीम कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप अपने बीपीसीएल एसबीआई क्रेडिट कार्ड से स्मार्टड्राइव वॉलेट को रिचार्ज करते हैं, तो आप अधिक रिवार्ड के हकदार हैं।
मैपममाईफ्यूल
मैपममाईफ्यूल क्राउडसोर्सड ऐप है, जिस पर आपको अन्य यूजर्स के साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी शेयर करने की सुविधा मिलती है। इस ऐप पर सीएनजी से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध होगी। आईओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल, रिलायंस पेट्रोलियम, एस्सार पेट्रोलियम और शेल इंडिया वे कंपनियां हैं, जिनके स्टेशनों की जानकारी आपको इस ऐप पर मिल जाएगी।
फ्यूल@आईओसी
इंडियन ऑयल की फ्यूल@आईओसी ऐप पर हर कोई अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लाइव चेक कर सकता है। दूसरी बात यदि इस ऐप के 'लोकेट अस' टैब को हिट किया जाए तो आपके करीब में मौजूद सारे पेट्रोल पंपों की जानकारी आपको तुरंत मिल जाएगी। और भी कई ऐप ऐसे हैं, जिनसे आप फ्यूल से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications