महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए ज्यादातर लोगों का मानना है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में अब पर्सनल व्हीकल्स ज्यादा सेफ है। यही कारण है कि पर्सनल व्हीकल्स की डिमांड बढ़ती जा रही है।
नई दिल्ली: महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए ज्यादातर लोगों का मानना है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में अब पर्सनल व्हीकल्स ज्यादा सेफ है। यही कारण है कि पर्सनल व्हीकल्स की डिमांड बढ़ती जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बजाय पर्सनल व्हीकल्स को प्राथमिकता दे रहे है। तो अगर आप भी उनलोगों में शामिल है तो खुद का कार खरीदने का प्लान बना रहे तो हमारी यह खबर जरुर पढ़ें। इन 7 बैंकों में मिल रहा सेकंड हैंड CAR खरीदने के लिए सबसे सस्ता Loan ये भी पढ़ें

4 लाख रुपये से सस्ती कारों के लिस्ट में हैं ये
ये बात सच है कि कार खरीदते समय दो बातें सबसे पहले हमारे जहन में आती हैं। एक माइलेज और दूसरी कीमत। आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जो कम बजट में अच्छा माइलेज देती हैं। जी हां हम यहां आपके लिए एंट्री लेवल कारों की जानकारी लेकर आये हैं, जिनमें माइलेज ज्यादा मिलता है। इसके साथ ही मेनटेनेंस का खर्च भी कम आता है। खबर के जरिए 4 लाख रुपये से सस्ती कारों के बारे में आपको बताएंगे जिसमे अच्छी माइलेज मिलेगी। जानकारी दें कि कम बजट वाले इस लिस्ट में डैटसन रेडी-गो, रीनॉल्ट क्विड,मारुति सुजुकी ऑल्टो, और मारुति सुजुकी एस-प्रेसो शामिल हैं।
डैटसन रेडी-गो
डैटसन रेडी-गो में 0.8-लीटर और 1-लीटर इंजन चुनने का विकल्प मिलता है। इसका 0.8-लीटर इंजन 5678 आरपीएम पर 54 PS की पावर और 4386 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं, रेडी-गो का 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। बात करें अगर कीमत की तो डैटसन रेडी-गो की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 4.77 लाख रुपये तक जाती है।
रीनॉल्ट क्विड
रीनॉल्ट क्विड में 0.8-लीटर और 1-लीटर इंजन का विकल्प मिलता है। इसका 0.8-लीटर इंजन 5600 आरपीएम पर 54 पीएस की पावर और 4250 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, इसका 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 पीएस की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है। जहां तक कीमत की बात है तो रीनॉल्ट क्विड की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 5.12 लाख रुपये तक जाती है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो
मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली ऑल्टो में ताकत के लिए 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व, बीएस 6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 48PS की मैक्सिमम ताकत और 3500 आरपीएम पर 69Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसकी कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी ऑल्टो की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये है।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो
मारुति सुजुकी की एस-प्रेसो में बीएस 6 कंप्लाइंट वाला 998 सीसी, K10B पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 68 पीएस की पावर और 3500 आरपीएम पर 90 Nm का टॉर्क पैदा करता है। एस-प्रेसो का इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। जहां तक मारुति सुजुकी की एस-प्रेसो की कीमत की तो शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपये है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications