Android मोबाइल : ये रहे 5 हजार से कम के बेस्ट स्मार्टफोन, जानें फीचर्स
सस्ते में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर पढ़ें। जी हां अगर आपका बजट 5 हजार रुपये तक है और आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर जरुर पढ़ें।
नई दिल्ली: सस्ते में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर पढ़ें। जी हां अगर आपका बजट 5 हजार रुपये तक है और आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर जरुर पढ़ें। स्मार्टफोन जो 5 हजार से कम कीमत में परफॉरमेंस, क्वालिटी और बेस्ट कैमरा सेटअप के साथ आता हो आज हम ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे है। भारत में इस समय हर कीमत के हिसाब से स्मार्टफोन की रेंज मौजूद है लेकिन सबसे ज्यादा एंट्री लेवल स्मार्टफोन की बिक्री होती है, क्योंकि कम कीमत में कई शानदार फीचर्स ग्राहकों को मिल जाते हैं। तो अगर आप भी कम बजट में एक बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे स्मार्टफोन लेकर आये हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं।
नोकिया 1
- सबसे पहले बात करेंगे नोकिया की, एंड्रॉइड स्मार्टफोन के आने से पहले भारतीय बाजार में नोकिया के मोबाइल फोन का एकतरफा राज था।
- नोकिया ने करीब तीन साल पहले एक बार फिर से भारतीय बाजार में एंड्रॉइड स्मार्टफोन के साथ वापसी की।
- बजट सेगमेंट में नोकिया 1 काफी लोकप्रिय स्मार्टफोन है।
- इस फोन की कीमत 3,672 रुपये है।
- यह फोन 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- इस फोन में 4.5 इंच का FWVGA IPS डिस्प्ले दिया है।
- परफॉरमेंस के लिए इसमें MT6737M Quad Core 1.1 GHz प्रोसेसर दिया गया है, जबकि पावर के लिए यह फोन 2150mAh की रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है।
लावा Z61
- स्मार्टफोन सेगमेंट में लावा Z61 एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमे कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
- इस फोन की कीमत 4999 रुपये है जोकि इसके इसके 1GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- इस फोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया है। परफॉरमेंस के लिए इसमें 1.5GHz Mediatek quad core प्रोसेसर दिया गया है, जबकि पावर के लिए इसमें 3000mAh की बैटरी लगी है।
Xiaomi Redmi Go
- 5 हजार के बजट में Redmi गो एक अच्छा स्मार्टफोन है।
- इसकी कीमत 4499 रुपये है जोकि की इसके 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है।
- परफॉरमेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि पावर के लिए इसमें 3000mAh की बैटरी लगी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
