नयी दिल्ली। ज्यादातर नौकरी करने वाले लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। नौकरी के झंझट से निकल कर खुद बॉस बनना हर कोई चाहेगा। मगर बिजनेस के लिए एक बेहतर आइडिया और पूंजी के साथ साथ ऐसी जगह चाहिए जहां आपका बिजनेस चल सके। यहां जगह से मतलब है शहर, गांव या कस्बा। कुछ छोटे बिजनेस ऐसे हो सकते हैं, जो शहर में तो चलेंगे मगर अर्धशहरी या ग्रामीण इलाकों में वो उतने कामयाब नहीं होंगे। ऐसे ही कुछ काम ऐसे हो सकते हैं जो शहरों में फेल रहेंगे। अगर आपका इरादा अपना छोटा-मोटा बिजनेस शुरू करने का है और आपके पास इसके लिए कोई आइडिया नहीं है तो यहां आपको 1 नहीं बल्कि 4-4 शानदार आइडिया मिलेंगे। यहां हम आपको ऐसे 4 कारोबारों के बारे में बताएंगे जो शहर से लेकर गांव तक में हिट एंड फिट रहेंगे।
किराने की दुकान (ग्रॉसरी स्टोर)
यह एक पुराना आइडिया लग सकता है। मगर लोकेशन के हिसाब से आपको अच्छी कमाई का जरिया बन सकता है। खास कर टियर-2 शहरों या गांवों में अगर अच्छा और ज्यादा सामान आपके पास हो तो दुकान जमाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। आपके किराने की दुकान की सफलता आपकी कस्टमर सर्विस, आपकी सप्लाई चेन (स्टॉक की फौरन आपूर्ति) और स्थान पर निर्भर करेगी। यदि आपके क्षेत्र के आस-पास ज्यादा दुकानें नहीं हैं तो आप अपने स्टोर में ताजे फल और सब्जियां या आइसक्रीम जैसे अधिक प्रोडक्ट रख सकते हैं। ये आपकी इनकम में इजाफा करा सकते हैं।
फूलों का बिजनेस
फूलों की खेती कमर्शियल उद्देश्य से दक्षिण भारत में काफी है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में ही देश की 50 प्रतिशत से अधिक यूनिट्स हैं। मगर आप चाहे तो ये कारोबार दूसरी जगहों पर भी कर सकते हैं। गुलाब, ट्यूबरोज, ग्लैडियोलस, एन्थ्यूरियम, कार्नेशन्स, मैरीगोल्ड, जैस्मीन, हिबिस्कस जैसे फूल भारत में खेतों, पॉली हाउस और ग्रीनहाउस में उगाए जाते हैं। कटे हुए फूलों से लेकर सूखे फूलों तक का निर्यात भी किया जाता है। अगर आप शुरुआत करें तो धीरे-धीरे कारोबार बढ़ा कर आप भी निर्यात शुरू कर सकते हैं। पर इसके लिए थोड़ी जानकारी जुटानी होगी।
पशु या मुर्गीपालन
कृषि के उलट पशुधन बढ़ाने से आपको कम समय में ज्यादा मुनाफा हो सकता है। आपको पहले थोड़े जानवरों या पक्षियों के साथ काम शुरू करना होगा ताकि आप उनकी देखभाल, जोखिम और खानपान को समझ सकें। एक बार अनुभव हासिल होने पर आप अच्छा-खासा पैसा कमा सकते हैं। मुनाफा कमाना शुरू करने पर आप उसी पैसे को व्यापार में फिर से लगा सकते हैं और अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। पशु पालन के साथ साथ दूध देने वाले जानवरों से दोहरी कमाई कर सकते हैं। आप अपने उत्पादों के निर्यात के भी ऑप्शन तलाश सकते हैं।
छोटा रेस्टोरेंट
ये एक हुनर वाला काम है। अगर आप अच्छा खाना बनाना जानते हैं तो शहर से लेकर गांव तक में आपका बिजनेस गारंटीज कामयाब रहेगा। जैसा कि हम भारतीय अच्छे अच्छे खाने के शौकीन होते हैं। ऐसे में अगर आप बढ़िया खाना बनाएं तो यकीनन आप फैमस होंगे। आप अपने कारोबार को पहचान दिलाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications