नई दिल्ली। गर्मी शुरू हो गई है। ऐसे में तय है कि बिजली की खपत बढ़ेगी, जिससे आपका बिजली का बिल भी बढ़ेगा। कई बार तो यह ज्यादा ही आने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि गर्मी शुरू होते ही कुछ जरूरी काम कर लिए जाएं, जिससे बिजली का बिल उतना न आए जितना आने लगा है। यह कुछ सामान्य से उपाए हैं, जिन्हें अपनाकर बिजली का बिल काफी कम किया जा सकता है। अगर आप यह उपाए अपनाते हैं तो करीब 25 फीसदी तक बिजली का बिल कम कर सकते हैं, जिससे आपको काफी हद तक बचत हो सकती है।
आइये जानें यह तरीके क्या हैं।
लाइट जलाने का खर्च हो जाएगा आधा
घर में अगर पुराने तरह के बल्ब और ट्यूब लाइट लगी हुई हैं, तो उनको बदलवाने की सोच सकते हैं। इनकी जगह पर सीएफएल या एलईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप 5 वॉट का एलईडी लगवा लेते हैं तो 20 वॉट के सीएफएल जितनी रोशनी मिलेगी। इसी प्रकार से 18 वॉट के सीएफएल की रोशनी 40 वॉट के ट्यूबलाइट के बराबर होती है। इस उपए से भी आप घर में काफी बिजली बचा सकते हैं। एलईड ऐसा उपाए है, जो सालभर आपकी बिजली बचाएगा।
जानिए एसी का बिल कैसे घटाएं
अब ज्यादातर घरों में एयर कंडीशनर (एसी) लगा हुआ है। शुरू में तो लोग केवल रात में ही एसी चलाते हैं, लेकिन धीरे धीरे यह पूरे दिन भी चलते लगता है। जिससे एसी के चलते बिजली का बिल काफी बढ़ जाता है। ऐसे में एसी को लेकर अगर कुछ ऐतिहात बरते जाएं तो बिजली का बिल काफी कम हो सकता है।
ये हैं उपाए
गर्मियां शुरू होते ही एयर कंडीशनर की पहले सर्विसिंग कराएं। इसके साथ ही इसके फिल्टर को ठीक से साफ करवाएं और जरूरत हो तो उसे बदलवा भी लें।
अगर आपका एसी ज्यादा पुराना हो गया हो तो उसे बदला भी सकते हैं। आजकल नए सी बिजली ज्यादा बचाने वाले आ रहे हैं। अगर आपके घर पर डेढ़ टन का एसी लगा है, और नया एसी लगवा लेते हैं, आपके एसी की बिजली की खपत लगभग आधी हो जाएगी।
इनवर्टर बेस्ड एसी बिजली का बिल बचाने में काफी मददगार होते हैं।
अगर नया एसी लें तो बीईईई 5 स्टार रेटिंग वाला एसी ही लें।
एसी इस्तेमाल करने में ऑफ टाइमर जरूर लगाए। इससे काफी बिजली की बचत हो सकती है।
पंखा भी बचा सकता है बिजली
गर्मियों में पंखा लगभग चौबीसों घंटे चलता है। इसलिए गर्मियों में घर में एसी के बाद सबसे ज्यादा बिजली यह पंखा की खर्च करता है। ऐसे में अगर पंखे पर ध्यान दिया जाए तो काफी बिजली की बचत हो सकती है। गर्मी शुरू होने से पहले अपने पंखे की सर्विसिंग करा लेना ठीक रहता है। पंखे की ग्रीसिंग हो जाने से यह अच्छी हवा देता और बिजली की खपत भी कम हो जाती है। इसके अलावा अगर पंखे पुराने हो गए हैं, तो उनको नई तकनीक के पंखों से बदला भी जा सकता है। ऐसा करने से बिजली के बिल में काफी कमी की जा सकती है। अगर आप नए पंखे लेना चाह रहे हैं, तो आपको बीईई रेटेड पंखा ही लेना चाहिए। यह पंखे काफी कम बिजली खर्च करते हैं।
फ्रिज भी बचा सकता है बिजली
फ्रिज ऐसी चीज है, जो चौबीसों घंटे ऑन रहता है। गर्मियों पर इस पर लोड ज्यादा रहता है, तो यह बिजली की खपत बढ़ा देता है। ऐसे में फ्रिज को अगर सही तरीके से रखा जाए, तो यह काफी बिजली बचा सकता है। घर में फ्रिज की प्लेसिंग सही होनी चाहिए। फ्रिज को दीवार से कुछ दूरी पर रखना चाहिए। जहां पर फ्रिज रखा है, अगर वहां पर ताजी हवा का आवागमन आसान है, तो इससे फ्रिज बढ़िया काम भी करेगा और बिजली भी कम खर्च करेगा। वहीं अगर फ्रिज पुराना हो गया है तो आप बीईई रेटेड फ्रिज से इसे बदल सकते हैं। इससे बिजली के बिल में काफी कमी आ जाएगी।
कूलर भी बचा सकता है बिजली
कूलर खुद भी बिजली खर्च करता है, और इसमें लगा टुल्लू भी बिजली खर्च करता है। ऐसे में बिजली के लिहाज से इन दोनों पर नजर रखनी चाहिए। आमतौर पर लोग लोकल कूलर ले लेते हैं। यह कहीं का पंखा और कही का टुल्लू इसमें लगा देते हैं। इसके चलते यह बिजली की ज्यादा खपत करते हैं। अगर आपका भी कूलर ऐसा ही है, तो आप इसे बदलने की सोच सकते हैं। बीईई रेटेड कूलर आपकी बिजली का बिल काफी कम कर सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications