कोरोना वायरस महामारी के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता से जुड़ी कई चीजों में रियायत दी है। इसके अलावा कई जरूरी डेडलाइंस को भी सरकार ने आगे बढ़ाकर 30 जून कर दिया था।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता से जुड़ी कई चीजों में रियायत दी है। इसके अलावा कई जरूरी डेडलाइंस को भी सरकार ने आगे बढ़ाकर 30 जून कर दिया था। अब यह डेडलाइन खत्म होने जा रही है।

हांलाकि केंद्र सरकार ने कई जरूरी डेडलाइंस को एक बार फिर 30 जून से आगे बढ़ा दिया है। इसमें वित्त वर्ष 2019 के लिए इनकम टैक्स रिफंड दाखिल करने से लेकर स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स में सालाना डिपॉजिट और पैन-आधार लिंकिंग की डेडलाइन भी शामिल है। लेकिन कुछ रियायतों पर मिलने वाली छूट 1 जुलाई से खत्म होने जा रही है। ऐसे में अगर आपने इनपर ध्यान नहीं दिया तो आपको नुकसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कल से आपके पैसों से जुड़ी कौन सी चीजें बदल जाएंगी। जानते है कि आखिर सरकार द्वारा दी कौन सी छूटें आने वाला कल बुधवार (1 जुलाई 2020) से खत्म होने जा रही है। कल से लगेगा बड़ा झटका, ATM से पैसा निकालना हो जाएगा महंगा ये भी पढ़ें
सर्विस टैक्स
सरकार द्वारा पेश की गई 'सबका विश्वास योजना' के भुगतान की अंतिम तारीख 30 जून थी। जी हां इस तरह सर्विस टैक्स और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क से जुड़े पुराने लंबित विवादित मामलों के समाधान के लिए पेश की गई सबका विश्वास योजना का भुगतान की डेडलाइन आज तक है। 1 जुलाई से आप इस स्कीम का लाभ नहीं ले पाएंगे। बता दें कि सबका विश्वास' स्कीम टैक्स विवाद की हर दिक्कतों का समाधान है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 30 जून के बाद वो इस स्कीम की डेडलाइन नहीं बढ़ाएगी।
एडवांस पीएफ विदड्रॉल
कोरोना संकट में कैश की किल्लत दूर करने के लिए सरकार ने एक नियम में बदलाव किया था। इस बदलाव के तहत कोई भी उपभोक्ता अपने ईपीएफ खाते के 75 फीसदी राशि या 3 महीने की बेसिक सैलरी (बेसिक+डीए) में से जो कम हो उतनी राशि निकाल सकता है।
नई कंपनियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नियम आसान
1 जुलाई से नई कंपनी शुरू करना बहुत आसान हो जाएगा। घर बैठे सिर्फ आधार के जरिये कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। सरकार ने सेल्फ डिक्लरेशन (स्व-घोषणा) के आधार पर कंपनी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए नए दिशानिर्देश जारी कर दिये हैं। नए दिशानिर्देश एक जुलाई 2020 से प्रभावी होंगे। अभी कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कई तरह के दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं। पोर्टल की जानकारी एक जुलाई 2020 से पहले सार्वजनिक कर दी जायेगी। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने एक जून 2020 को निवेश एवं कारोबार के आधार पर एमएसएमई के वर्गीकरण के नये मानदंडों की अधिसूचना जारी की थी। नये मानदंड एक जुलाई 2020 से प्रभावी होने वाले हैं।
पीएनबी सेविंग अकाउंट पर मिलेगा कम ब्याज
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बचत खाते पर मिलने वाले ब्याज में 0.50 फीसदी की कटौती की है। 1 जुलाई से बैंक के बचत खाते पर अधिकतम 3.25 फीसदी का सालाना ब्याज मिलेगा। पीएनबी के बचत खाते में 50 लाख रुपए तक के बैलेंस पर 3 फीसदी सालाना और 50 लाख से ज्यादा के बैलेंस पर सालाना 3.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। इससे पहले देश का सबसे बड़े बैंक एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी बचत खाते के ब्याज में कटौती की थी।
अटल पेंशन योजना का बदलेगा नियम
अटल पेंशन योजना (एपीवाई) में 30 जून के बाद ओटो डेबिट फिर शुरू हो सकता है। पीएफआरडीए के 11 अप्रैल के सर्कुलर के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के कारण इस सुविधा को 30 जून तक रोका गया था। इसलिए बैंकों ने अटल पेंशन योजना से ऑटो डेबिट रोक दिया था। 1 जुलाई से यह फिर शुरू हो सकता है।
पीएम किसान सम्मान निधि
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगली किस्त 1 अगस्त 2020 से किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। अगर आप शर्तें पूरी करते हैं और अब तक आपने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो 1 जुलाई से बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि अगली दो किस्तों के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 30 जून है। आपको बता दें कि पीएम किसान के तहत अगर आप जून में आवेदन करते हैं और यह स्वीकार हो जाता है तो अगली 2 किस्त आपको आसानी से मिल जाती है।
बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट करेगा फ्रीज
वहीं अंत में बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी बदलाव के लिए फैसला लिया है। बैंक ने पिछले दिनों ग्राहकों को एसएमएस भेजकर कहा था कि जल्द से जल्द अपना बैंक अकाउंट अपडेट कराने नहीं तो अकाउंट को फ्रीज कर दिया जाएगा। बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा में पिछले दिनों देना और विजया बैंक का विलय हुआ था। बैंक अपडेशन के लिए आधार, पैन और राशनकार्ड की आवश्यकता है या ऐसा कोई और पहचान जिसमें डेथ ऑफ बर्थ लिखा हो। डॉक्यूमेंट जमा नहीं होने पर अकाउंट फ्रीज हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications