देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है। कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच 1 मई यानी कि बीते कल से देश में बैंकिंग, एटीएम, रेलवे और एयरलाइंस से जुड़े हुए कई नियम बदल गए
नई दिल्ली: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है। कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच 1 मई यानी कि बीते कल से देश में बैंकिंग, एटीएम, रेलवे और एयरलाइंस से जुड़े हुए कई नियम बदल गए हैं।

आपको बता दें कि इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से जहां एक ओर आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इनमें पेंशन, एटीएम, रेलवे, एयरलाइंस, गैस सिलिंडर, बचत खातों पर ब्याज और डिजिटल वॉलेट शामिल है। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में।
रसोई गैस हुआ सस्ता
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसी) ने बिना-सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 162.5 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ते हुए हैं। अब नई कीमतें घटकर 581.50 रुपये पर आ गई हैं। वहीं 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 256 रुपये घटकर 1029.50 रुपये हो गया है।
एसबीआई के बचत खातों पर कम मिलेगा इंटरेस्ट रेट
एसबीआई के सेविंग्स अकाउंट पर आज से आपको कम इंटरेस्ट रेट मिलेगा। बैंक 1 लाख रुपये तक की एफडी पर सालाना 3.05 फीसदी ब्याज देगा। जबकि 1 लाख रुपये से ज्यादा निवेश करने पर 3.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। यह रेपो रेट से 2.75 फीसदी कम है। इससे पहले आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती करके इसे 6.25 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया। एसबीआई पहला बैंक है जो एक्सटर्नल बेंचमार्क के आधार पर ब्याज दे रहा है।
पीएनबी अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़ा बदलाव
पंजाब नेशनल बैंक का डिजिटल वॉलेट 1 मई से काम नहीं करेगा। पीएनबी के वो सभी ग्राहक जो इसका किट्टी वॉलेट सर्विस इस्तेमाल करते थे वो अब आईएमपीएस के जरिए वॉलेट का पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं या खर्च कर सकते हैं। पीएनबी ने कहा है कि यूजर्स के वॉलेट में ज़ीरो बैलेंस होने पर ही वॉलेट अकाउंट बंद किया जाएगा। अगर बैलेंस नेट ज़ीरो नहीं है तो यूजर्स को वो पैसा खर्च करना होगा या ट्रांसफर करना होगा। तो ग्राहक अगर बैंक के साथ रजिस्टर अपना फोन नंबर बदलना चाहते हैं तो उन्हें पहले वॉलेट का पैसा खर्च करके उसे बंद करना होगा। यह जब तक नहीं होगा तब तक मोबाइल नंबर नहीं बदला जा सकता है।
पेंशनर्स को मिलेगी फुल पेंशन
एम्पलॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) मई से उन लोगों को फुल पेंशन देना शुरू करेगा जिन्होंने रिटायरमेंट के समय कम्युटेशन का विकल्प चुना था। कम्युटेशन से पेंशनर्स को यह विकल्प मिलता है कि वो रिटायरमेंट के समय अपने मंथली पेंशन को अपफ्रंट एकमुश्त पेंशन में बदल सके। फुल पेंशन को 15 साल बाद लागू किया गया है। सरकार ने इसे दोबारा शुरू करने के लिए फरवरी में नोटिफिकेशन जारी किया था। सरकार के इस कदम से 6.30 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। इससे सरकारी खजाने से 1500 करोड़ रुपये निकल जाएंगे।
एटीएम का कौन सा नियम बदला
कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए एटीएम के लिए भी आज से नया नियम लागू हो गया है। इसके मुताबिक, अब हर बार इस्तेमाल करने के बाद एटीएम को क्लीन किया जाएगा ताकि इनफेक्शन खत्म किया जा सके। इसकी शुरुआत गाजियाबाद और चेन्नई में हो गई है। जो इलाके हॉटस्पॉट हैं वहां हर दिन दो बार समूचे एटीएम की सफाई होगी। अगर सैनिटाइजेशन के इस नियम का पालन नहीं किया जाएगा तो एटीएम बंद कर दिया जाएगा।
रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, जान लें
लॉकडाउन की वजह से अभी ट्रेन तो नहीं चल रही हैं लेकिन रेलवे ने कुछ नियम बदल दिए हैं। रेलवे की सर्विस शुरू होने पर ये नियम लागू होंगे। नए नियम के मुताबिक, रिजर्वेशन चार्ट बनने के 4 घंटे पहले तक पैसेंजर्स अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। मौजूदा नियम के मुताबिक पैसेंजर 24 घंटे पहले तक ही बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते थे। इसमें ध्यान देने वाली एक बात है कि अगर पैसेंजर बोर्डिंग स्टेशन बदल देता है और ट्रैवल नहीं करता है। इसके बाद अगर वो टिकट कैंसल कराता है तो उसे कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
एयर इंडिया में नहीं लगेगा कैंसिलेशन चार्ज
इसके साथ ही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने भी नियम में बदलाव किया है। एयर इंडिया 1 मई से यात्रियों को एक बड़ी सुविधा देने जा रहा है। इसके तहत अब यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा। टिकट बुकिंग के 24 घंटों के भीतर उसे कैंसिल करने या बदलाव किए जाने पर कैंसिलेशन चार्ज नहीं लगेगा। 24 अप्रैल को कंपनी ने इसकी जानकारी दी थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
