अब कुछ दिनों में नवरात्रि की शुरुआत के साथ त्योहारों का मौसम शुरू होगा। ग्राहक भी अपनी जरूरत के हिसाब से अपनी खरीदारी लिस्ट बनानी शुरू कर दिए होंगे।
नई दिल्ली: अब कुछ दिनों में नवरात्रि की शुरुआत के साथ त्योहारों का मौसम शुरू होगा। ग्राहक भी अपनी जरूरत के हिसाब से अपनी खरीदारी लिस्ट बनानी शुरू कर दिए होंगे। इस फेस्टिव सीजन कोई कार खरीदेगा, घर या होम अप्लायंसेज। फेस्टिव सीजन के दौरान ज्यादातर बिल्डर्स घर बेचते वक्त बहुत ही आकर्षक ऑफर देते हैं। दूसरी ओर, रेपो रेट कम होने के कारण होम लोन भी काफी सस्ते हैं। तो इस दिवाली अगर आप भी घर खरीदने का प्लान कर रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें।

आज के समय में हर कोई खुद का घर लेना चाहता है पर महंगाई के इस दौर में घर लेना या खुद का आशियाना लेना आसान नहीं है। ऐसे में आपके घर लेने के सपने को पूरा करता है होम लोन। बहुत से लोग घर खरीदने के लिए होम लोन की मदद लेते हैं। अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, आप ब्याज दर जरूर देखेंगे। इस गिरती ब्याज दर व्यवस्था में भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड सहित लगभग सभी बैंकों ने अपने होम लोन की दरों में कटौती की हैं, कुछ बैंकों की दरें 7 फीसदी से भी नीचे आ गईं हैं, जो कि होम लोन लेने वालों के लिए बहुत अच्छा मौका साबित हो सकता है।
दूसरे बैंकों के होम लोन के रेट की तुलना अवश्य करें
ये सच है कि मकान किसी भी व्यक्ति की जीवन भर की सबसे बड़ी पूंजी होती है। हालांकि, मकान खरीदने के लिए किया जाने वाला निवेश बहुत बड़ा होता है। ऐसे में आप भी अगर नया मकान लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको कुछ चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है। सबसे पहले आपको यह जानने की जरूरत है कि आप जिस बिल्डर से फ्लैट खरीदने जा रहे हैं, वह बिल्डर और प्रोजेक्ट अप्रुव्ड है या नहीं। प्रोजेक्ट अप्रुव्ड नहीं होने पर बैंक आपको लोन नहीं देंगे। इसके साथ ही रेरा रजिस्ट्रेशन और बिल्डर के ट्रैक रिकॉर्ड पर भी गौर करने की जरूरत होती है। इसके बाद विभिन्न बैंकों के होम लोन के रेट की तुलना करनी चाहिए।
सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन देने वाले बैंकों
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
सार्वजनिक क्षेत्र का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 6.70 फीसद की दर से होम लोन की पेशकश कर रहा है। यह बैंक लोन की राशि पर 0.50 फीसद की दर से प्रोसेसिंग फीस लेता है। हालांकि, यहां प्रोसेसिंग फीस 15,000 रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती है।
बैंक ऑफ इंडिया
बात करें अगर बैंक ऑफ इंडिया की तो यह लेंडर 6.85 फीसद की दर से होम लोन दे रहा है। बैंक ऑफ इंडिया लोन की कुल राशि पर 0.25 फीसद की दर से प्रोसेसिंग वसूलता है। यह राशि न्यूनतम 1,500 रुपये और अधिकतम 20,000 रुपये के बीच होती है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
वहीं सेंट्रल बैंक से होम लोन लेने पर आपको 6.85 फीसद की दर से ब्याज का भुगतान करना होगा। बैंक ने लोन की राशि के 0.50 फीसद के बराबर प्रोसेसिंग फीस रखा है। हालांकि, यहां बैंक ने 20,000 रुपये की अधिकतम सीमा तय की है।
केनरा बैंक
अगर आपका खाता केनरा बैंक में है और आप वहां से लोन लेंगे तो बता दें कि पब्लिक सेक्टर का यह बैंक 6.90 फीसद की ब्याज दर पर आवासीय ऋण ऑफर कर रहा है। बैंक लोन की कुल राशि पर 0.50 फीसद की दर से प्रोसेसिंग फीस वसूलता है। बैंक ने प्रोसेसिंग फीस के रूप में न्यूनतम 1,500 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये की सीमा तय कर रखी है।
एचडीएफसी बैंक
प्राइवेट सेक्टर का देश का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी भी 6.90 फीसद की दर से होम लोन दे रहा है। अगर प्रोसेसिंग फीस की बात की जाए तो बैंक लोन की राशि के 0.5 फीसद की दर से यह शुल्क वसूलता है। हालांकि, यह रकम 3,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications