नयी दिल्ली। ये समय ऐसा है जब इमरजेंसी, बुढ़ापा और रिटायरमेंट तीनों ही चीजों के लिए आपको खुद पैसों का इंतजाम करना है। आप किसी पर निर्भर नहीं रह सकते। ये जमाना आत्मनिर्भर बनने का है। जब तक आप जॉब करते हैं तब तक आपकी ऐश है। हर महीने आने वाली सैलेरी आपकी टेंशन खत्म कर देती है। मगर जब ये जॉब खत्म होगी यानी आप रिटायर होंगे उसके बाद आपको टेंशन हो सकती है। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि ऐसे तरीके ढूंढें जो आपको रिटायरमेंट के बाद भी पैसों की तंगी न होने दें। इसका एक तरीका है निवेश, जो आप जॉब करते-करते कर सकते हैं। दूसरा तरीका हो सकता है ऐसी इनकम का सोर्स हासिल करना जो आपको मासिक इनकम दिलाए। हम यहां ऐसे 3 बेस्ट तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए जिंदगी भर पैसा कमाने का तरीका बन सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इन तरीकों में आपको कुछ करना नहीं है, बल्कि अपने पैसे का सही इस्तेमाल करना है। इन तरीकों से आपको बुढ़ापे में भी मंथली इनकम होती रहेगी।
किराया इनकम
जो लोग अभी 30 वर्ष के आस-पास हैं वे रिटायरमेंट तक थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। ये प्रॉपर्टी आपकी अपने आवास से अलग होनी चाहिए। जरूरी नहीं कि आप एक साथ ही इसके पैसों का इंतजाम करें। अगर आपको पीएफ की मोटी रकम रिटायरमेंट के समय मिलेगी तो आप तब भी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी से आपको जीवन भर मासिक किराया मिलता रहेगा। ये एक बिजनेस की तरह है, जिसमें एक बार निवेश करने के बाद आपकी कमाई पक्की है। एक तरीका ये भी है कि अगर आप रिटायरमेंट के पहले ही पैसों का इंतजाम करके प्रॉपर्टी खरीद लें तो जरूरत के समय उसे बेच कर अच्छा पैसा हासिल कर सकते हैं, जो आपकी रिटायरमेंट लाइफ के लिए काफी होगा।
म्यूचुअल फंड के इस प्लान को न भूलें
म्यूचुअल फंड्स में भी आपको एक ऐसा ऑप्शन मिलता है, जिससे आपको मासिक इनकम होती रहेगी। म्यूचुअल फंड में मंथली इनकम प्लान मिलते हैं। इनमें मासिक आधार पर इक्विटी तथा डेब्ट सेगमेंट से पैसे मिलते रहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि म्यूचुअल फंड आम तौर पर तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर रिटर्न देते हैं। पर आप चाहें तो मासिक प्लान भी ले सकते हैं, जिससे आपको हर महीने कमाई होती रहेगी। म्यूचुअल फंड की सुरक्षा एक सवाल है। मगर बता दें कि ये काफी सुरक्षित होता है, क्योंकि यहां आपका पैसा एक्सपर्ट निवेश करते हैं।
ये भी अच्छा तरीका
रिटायरमेंट का मतलब ही होता काम से आजादी। पर अगर आप दिमाग और शरीर को ताजा और एक्टिव रखना चाहें तो फ्रीलांस या पार्ट टाइम जैसे कुछ काम कर सकते हैं। आज के समय में बहुत सी कंपनियां घर से ही पार्ट टाइम या फ्रीलांस जैसे काम सौंपती है। इससे आप रिटायरमेंट के बाद हर महीने कुछ पैसा कमा सकते हैं। ये एक ऐसा ऑप्शन है, जिसके लिए जॉब के दौरान जानकारी जुटाना बेहतर है।
रिटायरमेंट के बाद अपना बिजनेस
अक्सर लोगों के दिमाग में कोई छोटा-मोटा बिजनेस करने का आइडिया होता है। पर अलग-अलग वजहों से वो इसे शुरू कर नहीं कर पाते। इनमें ज्यादातर लोग जोखिम से घबराते हैं। इसलिए जॉब छोड़कर कुछ नया कर पाने की हिम्मत नहीं कर पाते। मगर रिटायरमेंट के बाद आप अपने आइडिया में हाथ आजमा सकते हैं। करना बस इतना है कि कुछ पैसा अपने आइडिया के लिए जमा करके रखें।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications