पूरी जिंदगी हम काम करते हैं जिससे हम अपने परिवार के साथ सुकून भरी लाइफ जी सकें। लेकिन हम तब तक ही कमा सकते हैं कि जब तक हमारा शरीर साथ देता है।
नई दिल्ली: पूरी जिंदगी हम काम करते हैं जिससे हम अपने परिवार के साथ सुकून भरी लाइफ जी सकें। लेकिन हम तब तक ही कमा सकते हैं कि जब तक हमारा शरीर साथ देता है। ऐसे में सिक्योर्ड फ्यूचर के लिए समय रहते रिटायरमेंट की प्लानिंग करना बेहद समझदारी भरा कदम है। लेकिन इसके लिए प्रोपर प्लानिंग के साथ समझदारी पूर्ण निवेश करना बहुत जरूरी है। रिटायरमेंट प्लान एक महत्वपूर्ण फाइनेंशियल जिम्मेदारी है जो कि प्रत्येक व्यक्ति अपने और अपने प्रियजनों के लिए उठाता है। अगर आप रिटायरमेंट प्लानिंग की सोच रहे है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। मात्र 7 रुपये निवेश पर पाएं 5000 रुपये मासिक पेंशन, जानिए कैसे

सरकार के 4 पेंशन प्लान, बुढ़ापे में देगें सहारा
सबसे पहले तो हम आपको सलाह देगें कि जल्दी रिटायरमेंट के लिए निवेश भी शुरू कर दे। जल्द निवेश करके आप इक्विटी में आवश्यक निवेश कर सकते हैं, जिसमें उच्च रिटर्न मिल सकता है। जल्दी निवेश करने से कंपाउंडिंग का प्रभाव भी बढ़ गया। दूसरी तरफ बता दें कि अगर आपने अपने रिटायरमेंट को सेफ करने के लिए कोई पेंशन प्लान नहीं लिया है तो सरकार के 4 पेंशन प्लान आपका साथी बन सकते हैं। इनमें अटल पेंशन योजना, श्रम योगी योजना योजना, किसान निधि योजना, प्रधानमंत्री व्यापार योजना स्कीम शामिल है।
पीएम किसान मानधन योजना
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत किसानों को पेंशन दी जाती है। पीएम किसान मानधन योजना के तहत 18 से 40 की उम्र के बीच का कोई भी किसान भाग ले सकता है। 60 की उम्र के बाद किसानों को योजना के तहत 3 हजार रुपए महीना या 36 हजार रुपए सालाना पेंशन मिलेगी। अबतक इस स्कीम से करीब 20 लाख किसान जुड़ चुके हैं। इस योजना का फायदा सिर्फ वही किसान उठा सकते हैं, जो कि पीएम किसान मानधन योजना योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं। इस योजना का उद्देश्य छोटे और मझोले किसानों को मासिक पेंशन के रूप में आर्थिक मदद पहुंचाना है। इस योजना का लाभ सिर्फ वही किसान उठा सकते हैं, जिनके पास दो हेक्टेयर से भी कम कृषि भूमि है। अगर आवेदक किसान इस शर्त को पूरा नहीं करता है, तो वह इस योजना का लाभ उठाने का अधिकारी नहीं होगा।
अटल पेंशन योजना
मोदी सरकार ने 2015 में एपीवाई की शुरुआत की थी। इसे असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए बनाया गया था। 40 साल तक की उम्र में इसका खाता खोला जा सकता है। अटल पेंशन योजना खाते में आप जो भी रकम जमा करेंगे उस पर आपको इनकम टैक्स छूट मिलेगी। इसके लिए खाते में जमा रकम की रसीद दिखानी होगी। अटल पेंशन योजना खासकर असंगठित क्षेत्र के वर्कर के लिए है। इस योजना को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस पेंशन योजना के तहत 18 साल से लेकर 40 साल की उम्र तक के व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। इसमें अंशदान करने वालों को 60 साल की उम्र के बाद फिक्स पेंशन रकम या अंशधारक की मृत्यु के बाद उसके जीवनसाथी को उतनी ही गारंटीड पेंशन मिलती है। इसके अलावा अंशधारक के 60 साल का होने तक कुल जमा पेंशन फंड नॉमिनी को वापस करने की भी व्यवस्था है। एपीवाई के दो फायदे हैं, पहला पेंशन और दूसरा इनकम टैक्स में छूट। यह स्कीम 60 साल की उम्र से लोगों को 1000 से 5000 रुपये तक की मिनिमम गारंटीड मंथली पेंशन देती है।
पीएम लघु व्यापारी मानधन योजना
छोटे कारोबारियों के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना शुरू की है। इस योजना में भी 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद 3000 रुपये मासिक पेंशन दी जाती है। अगर कोई 18 साल की उम्र में स्कीम से जुड़ेगा तो उसे 55 रुपये प्रति माह जमा करना होगा। इसी तरह 30 साल की उम्र वाले को 110 रुपये और 40 साल वाले 200 रुपये देने होंगे। यह रकम 60 साल की उम्र तक जमा करनी होगी। जितना प्रीमियम जमा किया जाएगा, उतनी ही राशि सरकार भी सदस्य के नाम से जमा कराएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने सितंबर, 2019 को इस योजना की शुरुआत की है। यह मुख्य रूप से छोटे कारोबारियों के लिए एक पेंशन योजना है। अगर आप इस योजना में शामिल होना चाहते हैं तो फिर देशभर में फैले 3.25 लाख साझा सेवा केन्द्रों पर पंजीकरण करा सकते हैं। आयकर देने वाले व्यापारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। 40 साल से अधिक उम्र के कारोबारी भाग नहीं ले सकते।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन
एपीवाई के अलावा प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना भी खास है। अगर आपकी मंथली इनकम 15000 रुपए और उम्र 40 साल से कम है तो आपके लिए यह खबर काम की है। मोदी सरकार ने 18 से 40 साल की उम्र के लोगों के लिए खास पेंशन योजना शुरू की है। इस स्कीम का नाम है पीएम-एसवाईएम (प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन)। इसका अकाउंट खोलने का तरीका काफी आसान है। इसके लिए आपको घर के पास स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में अप्लाई करना होगा। अगर सीएससी का पता नहीं है तो इसे एलआईसी या श्रम मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर ढूंढ़ सकते हैं। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट लेबर ऑफिस, एलआईसी ऑफिस, ईपीएफ और ईएसआईसी दफ्तर में जाकर भी अकाउंट खोला जा सकता है। ईपीएफओ की वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिक पीएम-एसवाईएम योजना में अनआर्गनाइज्ड क्षेत्र के लोग खाता खोल सकते हैं। आमदनी 15 हजार रुपए से कम होनी चाहिए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications