टाटा स्काई यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने यूजर बेस को बढ़ाने की कोशिश में लगातार नए प्लान पेश करते रहता है। टाटा स्काई अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए ब्रॉडब्रैंड प्लान्स ला रही है।
नई दिल्ली: टाटा स्काई यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने यूजर बेस को बढ़ाने की कोशिश में लगातार नए प्लान पेश करते रहता है। टाटा स्काई अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए ब्रॉडब्रैंड प्लान्स ला रही है। तो यदि आप भी उनलोगों से एक हैं जो टाटा स्काई का ब्रॉडबैंड इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। कंपनी ने आपको बड़ा तोहफा दिया है। टाटा स्काई ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को फेयर यूजेज पॉलिसी (एफयूपी) खत्म होने के बाद भी 3Mbps की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा दी है। ऐसे में यह एक बड़ी राहत है, क्योंकि इतनी स्पीड पर आप मैसेज से लेकर कम रिजॉल्यूशन के वीडियो देखने तक का काम कर सकते हैं। यह सुविधा टाटा स्काई ब्रॉडबैंड के सभी अनलिमिटेड यूजर्स के लिए है।
इन प्लान में मिलेगी ये सुविधा
बता दें कि इस सुविधा का लाभ टाटा स्काई के 700 रुपये से लेकर 1,900 रुपये तक के ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगी। प्रतिदिन का डाटा खत्म होने के बाद भी ग्राहकों को 3एमबीपीएस की स्पीड मिलती रहेगी। मालूम हो कि इसकी जानकारी कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर भी दे दी है। इस 300एमबीपीएस वाले प्लान में 3300GB डाटा और अन्य प्लान में 1500GB डाटा इस्तेमाल करने के बाद भी यूजर्स 3एमबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर पाएंगे। बता दें कि देश के कई हिस्सों में टाटा स्काई की ब्रॉडबैंड सेवा है। लखनऊ और जयपुर जैसे शहर में प्लान की शुरुआती कीमत 700 रुपये है, जबकि बंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, पुणे जैसे शहरों में शुरुआती कीमत 950 रुपये है। वहीं बता दें कि इससे पहले कंपनी प्लान खत्म होने के बाद 2एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट दे रही थी।
टाटा स्काई की 1 साल के लिए भी हैं कई प्लान
- बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से निपटने के लिए कंपनी आपको पूरे साल के प्लान्स भी ऑफर करती हैं। फिलहाल देश में कोरोना के कारण लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम की वजह से बहुत से यूजर्स एक साल की वैलिडिटी वाले प्लान्स को सब्सक्राइब कराने लगे।
- टाटा स्काई के पास भी कुछ शानदार ब्रॉडबैंड ऐनुअल प्लान हैं। इनमें 7650 रुपये, 9180 रुपये, 9690 रुपये और 10200 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इसमें 7650 रुपये वाले प्लान में 50Mbps की स्पीड से 150जीबी डेटा दिया जा रहा है।
- वहीं, अगर आप इसके 9180 रुपये वाले प्लान को सब्सक्राइब कराएंगे तो आपको 100Mbps की स्पीड और 250जीबी डेटा मिलेगा।
- बात करें 12 महीने की वैलिडिटी वाला तीसरे प्लान की तो 9690 रुपये का है। इसमें 50Mbps की स्पीड के साथ इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए कुल 500GB डेटा मिलता है।
- इस सेगमेंट का सबसे महंगा प्लान 10200 रुपये का है। इसमें 100Mbps की स्पीड और 500जीबी डेटा मिल जाता है।
टाटा स्काई मासिक ब्रॉडबैंड प्लान
टाटा स्काई के ब्रॉडबैंड के तहत आपको 790 रुपए का प्लान ले सकते हैं। इसमें 50Mbps की स्पीड पर 150जीबी डेटा दिया जा रहा है। यह प्लान बहुत अधिक डेटा रोलओवर विकल्प प्रदान करता है। इसके साथ ही टाटा स्काई का 950 रुपए का प्लान भी उपलब्ध है। जिसके तहत यह प्लान 1500जीबी की एफयूपी सीमा के साथ असीमित डेटा प्रदान करता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications